लाइव न्यूज़ :

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज कर सकता जारी, छात्र पढ़ें ये 8 महत्वपूर्ण प्वाइंट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 16, 2020 10:03 IST

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं।

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर सकता है। छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र कई महत्वपूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। 

1- HPBOSE 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा। 

2- भूगोल के पेपर की परीक्षा आठ जून को आयोजित करवाई गई, जिसके बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से किया गया। अब बोर्ड रिज्लट जारी करने के लिए तैयार है। 

3- HPBOSE ने 10वीं का रिजल्ट 9 जून को जारी कर दिया था। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। 

4- कांगड़ा जिले के तनु कुमार ने 98.57 प्रतिशत हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद हरमिरपुर जिले के क्षितिज शर्मा ने 98.57 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 प्रतिशत के साथ तीसरी रैंक हासिल की है। 

5- इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 68.11 रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। 2019 में 60.79 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 

6- इस वर्ष 10वीं में कुल 23 लड़कियां और 14 लड़के शीर्ष दस की सूची में हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 71.5 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 64.94 प्रतिशत है। 

7- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की एक एजेंसी है जो हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए पाठ्यक्रम व उनके परीक्षाओं को आयोजित करती है। 

8- हिमाचल प्रदेश बोर्ड की स्थापना 1969 में किया गया था। इसका मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है। इसके पहले चेयर में कांगडा के कल्टर चंद राणा थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना