लाइव न्यूज़ :

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज जारी कर सकता है 12वीं का रिजल्ट, छात्र यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 16, 2020 07:37 IST

HPBOSE 12th Result 2020: HPBOSE 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं।

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं, जोकि आज खत्म किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर hpbose.org लॉगइन कर देख सकते हैं।

HPBOSE 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 27 मार्च को था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते भूगोल के पेपर को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद इस पेपर की परीक्षा आठ जून को आयोजित करवाई गई, जिसके बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से किया गया। अब बोर्ड रिज्लट जारी करने के लिए तैयार है। 

HPBOSE: बोर्ड ने 9 जून को जारी किया था 10वीं का रिजल्ट

आपको बता दें, HPBOSE ने 10वीं का रिजल्ट 9 जून को जारी कर दिया था। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। कांगड़ा जिले के तनु कुमार ने 98.57 प्रतिशत हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद हरमिरपुर जिले के क्षितिज शर्मा ने 98.57 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 प्रतिशत के साथ तीसरी रैंक हासिल की है। कुल पास प्रतिशत 68.11 रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। 2019 में 60.79 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस वर्ष कुल 23 लड़कियां और 14 लड़के शीर्ष दस की सूची में हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 71.5 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 64.94 प्रतिशत है। 

HPBOSE 12th Results 2020 को ऐसे करें चेक 

स्टेप 1- छात्र हिमाचल बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org या अन्य साइट hpresults.nic.in  पर जाएं। स्टेप 2- उसके बाद छात्र रिजल्ट HP Board Class 12th Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  छात्र अपने रोल नंबर और पूछी गई डिटेल भरें। 

स्टेप 4-  छात्र के रिजल्ट उनके मोबाइल या कम्प्यूटर पर स्क्रीन पर दिखेगा। 

स्टेप 5- छात्र  अपने रिजल्ट को डाउनलोड  कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड के बारे में 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की एक एजेंसी है जो हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए पाठ्यक्रम व उनके परीक्षाओं को आयोजित करती है। इसकी स्थापना 1969 में किया गया था। इसका मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है। इसके पहले चेयर में कांगडा के कल्टर चंद राणा थे। 

टॅग्स :एचपीबीओएसई.ओआरजीएचपीबोस 12th रिजल्ट २०१९हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना