लाइव न्यूज़ :

GSEB HSC Result 2020: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, छात्र ऐसे कर परिणाम चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2020 07:29 IST

GSEB HSC Result 2020: 12वीं साइंस का रिजल्ट इस साल 71.34 फीसदी रहा। टॉपर को ने 91.42 फीसदी अंक मिले। 70.85 फीसदी लड़कियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया, जबकि 71.69 लड़कों ने सफलता हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात बोर्ज ने आज सुबह 12वीं कक्षा के आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं।छात्र अपना परीक्षा परिणाम Gujarat Board की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

GSEB HSC Result 2020:  गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने आज सुबह 12वीं कक्षा के आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं।। छात्र रिजल्ट (Gujarat Board 12th Class Results) के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया था। छात्र अपना परीक्षा परिणाम Gujarat Board की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Gujarat board 2020: ऐसा रहा था 12वीं साइंस का रिजल्ट 

12वीं साइंस का रिजल्ट इस साल 71.34 फीसदी रहा। टॉपर को ने 91.42 फीसदी अंक मिले। 70.85 फीसदी लड़कियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया, जबकि 71.69 लड़कों ने सफलता हासिल की। इस बार लड़कियां पीछे छूट गईं। परीक्षा में कुल एक लाख, 16 हजार, 643 पंजीकृत छात्रों में से एक लाख, 16 हजार, 494 छात्र परीक्षा में बैठे थे। 

GSEB HSC Result 2020: ऐसे करें नतीजे चेक 

स्टेप 1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर लॉग इन करें।

स्टेप 2- इसके बाद वहां 'GSEB HSC Commerce Result 2020' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3- एक नई विंडो खुलकर आएगी जिसमें आपको अपना रोल नंबर भरना होगा।

स्टेप 4- एंटर करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा। 

स्टेप 5- इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं। 

Gujarat Board के बारे में जानें

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की स्थापना मई 1960 में की गई थी। ताकि राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली का प्रबंधन और नियमन किया जा सके। यह मान्यता प्राप्त स्कूलों में पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकों को तैयार और निर्धारित करता है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र (SSC) और उच्चतर माध्यमिक (स्कूल) प्रमाणपत्र (HSC) के लिए वार्षिक परीक्षा आयोजित करता है। माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा बोर्ड के अलावा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (GUJCET) भी आयोजित करता है।

टॅग्स :जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी परिणाम २०१९जीएसईबी.ओरजीगुजरातएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना