लाइव न्यूज़ :

NEET की परीक्षा साल में दो बार कराने पर पुनर्विचार कर सकती है सरकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 10, 2018 18:07 IST

यह परीक्षा इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) - मुख्य के साथ करायी जाएंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिशों के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट साल में दो बार कराने से जुड़े अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) साल में दो बार कराने को लेकर चिंता जतायी थी क्योंकि इससे छात्रों पर और दबाव पड़ सकता है।

मंत्रालय ने यह भी चिंता जतायी थी कि केवल ऑनलाइन परीक्षा लेने पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र प्रभावित हो सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, "हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।"  पिछले महीने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नव गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा साल में दो बार मेडकिल और डेंटल प्रवेश परीक्षा कराने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी।

यह परीक्षा इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) - मुख्य के साथ करायी जाएंगी। यह भी घोषणा की गयी थी कि एनटीए द्वारा ली जाने वाली सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। मंत्रालय ने परीक्षाओं के लिए संभावित तारीखों की भी घोषणा की थी जिनके अनुसार नीट फरवरी, 2019 और फिर मई, 2019 में होंगे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :नीटमानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना