ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट (GATE 2019) का रिजल्ट शुक्रवार (15 मार्च) को जारी कर दिया गया। जिन छात्रों में गेट 2019 के लिए अप्लाई किया था वो गेट रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट appsgate.iitm.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार रिजल्ट आईआईटी, मद्रास ने जारी किया था। गेट का रिजल्ट जारी होने के बाद आईआईटी मद्रास ने विषयों के कटमार्क्स जारी कर दिए थे।
भोपाल से प्रखर सिंह और रजत सोनी ने किया टॉप
गेट एग्जाम 2019 के टॉपर्स के लिस्ट जारी कर दिए हैं। भोपाल के प्रखर सिंह ने सिविल इंजीनियरिंग में 87.72 मार्क्स के साथ ऑल इंडिया वन रैंक हासिल की। वहीं, भोपाल के ही रजत सोनी ने इलेक्ट्रॅानिक एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में 89 मार्क्स के साथ देश में टॉप किया।
कटऑफ लिस्ट
| विषय | जनरल | ओबीसी | एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी |
| लाइफ साइंस | 36.7 | 33 | 24.5 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 28.2 | 25.4 | 18.8 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 39.6 | 35.6 | 26.4 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 34.1 | 30.7 | 22.7 |
| केमेस्ट्री | 32 | 28.8 | 21.3 |
गेट 2019 का कटऑफ भी जारी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल महज 16 से 17 फीसदी छात्र ही गेट का एग्जाम क्वालिफाई हुए हैं।