लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के 202 साल पुराने स्कूल में शुरू होगी अंग्रेजी की पढ़ाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 13:59 IST

हिंदू स्कूल शीर्ष सरकारी संस्थानों में शुमार है। इसकी स्थापना 1817 में स्कॉटलैंड के समाजसेवी डेविड हेयर, विद्वान एवं विचारक राधाकांत देब और जाने माने शिक्षाविद वैद्यनाथ मुखर्जी एवं अन्य ने की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने इससे पहले कहा था कि सरकारी स्कूलें अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करेंगी।निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाने में अक्षम लोगों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

कोलकाता के 202 साल पुराने हिंदू स्कूल में प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम वर्ग में अध्यापन शुरू करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है। स्कूल शिक्षा आयुक्त सौमित्र मोहन ने शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक को लिखे पत्र में कहा कि अगले अकादमिक वर्ष से बांग्ला-माध्यम के साथ साथ अंग्रेजी-माध्यम वर्ग में अध्यापन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

हिंदू स्कूल शीर्ष सरकारी संस्थानों में शुमार है। इसकी स्थापना 1817 में स्कॉटलैंड के समाजसेवी डेविड हेयर, विद्वान एवं विचारक राधाकांत देब और जाने माने शिक्षाविद वैद्यनाथ मुखर्जी एवं अन्य ने की थी। पत्र में लिखा है कि नये वर्ग की शुरुआत मौजूदा संसाधन के साथ की जा सकती है और अगर स्कूल प्रशासन को लगता है कि उसे अतिरिक्त आवश्यकता है तो उसकी विस्तृत जानकारी एक सप्ताह के समय में स्कूल शिक्षा विभाग को दे दी जाए।

शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने इससे पहले कहा था कि सरकारी स्कूलें अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करेंगी ताकि छात्र उस भाषा में निपुण हो सकें और निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाने में अक्षम लोगों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

टॅग्स :कोलकाताएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना