लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्व विद्यालय ने कॉलेजों को किया सावधान, ये बोर्ड भी निकला फर्जी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 27, 2018 13:27 IST

दिल्ली बोर्ड ऑफ सेकंडरी और सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन (डीबीएसएसईई) के तहत हुए प्रवेश के दौरान कुछ छात्रों की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी।

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी जांच में एक अन्य बोर्ड को फर्जी पाया है। यह बोर्ड स्टूडेंट्स की फर्जी मार्कशीट बनाने और उन्हें एडमिशन देने का भी काम कर रहा है। 2017-18 शैक्षणिक वर्ष में इस बोर्ड के तहत कई छात्रों के एडमिशन की जांच करने के लिए संबंधित कॉलेजों को आदेश जारी कर सकता है। बीते साल दिसंबर में उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएचएसई) ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी।

बता दें कि बीते सप्ताह डीयू की ओर से बताया गया था कि दिल्ली बोर्ड ऑफ सेकंडरी और सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन (डीबीएसएसईई) के तहत हुए प्रवेश के दौरान कुछ छात्रों की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी।

वहीं इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है। कुछ कॉलेजों की शिनाख्त की गई है जहां अनुचित तरीके से छात्रों का एडमिशन हुआ है। कटऑफ से कम मार्क्स पर भी दाखिला देने वाले कुछ ही कॉलेज हैं। वहीं शुरूआती जांच में पाया गया है कि कुछ सर्टिफिकेट्स या तो फर्जी हैं या फर्जी शिक्षा बोर्डों द्वारा जारी किए गए हैं।

मामले की जांच कर रहे डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। छात्रों को भी सावधान रहने की जरूरत है। जांच पूरी होने के बाद ही हम कॉलेज स्टाफ या प्रशासन की गड़बड़ी के बारे में जान पाएंगे लेकिन उम्मीद है कि काफी गड़बड़ी सामने आएगी। इसके अलावा हमें अगर 2016 या उससे पहले की भी शिकायत मिलेगी तो हम उसकी भी जांच करेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना