लाइव न्यूज़ :

देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल बना दिल्ली का ये स्कूल, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी

By भाषा | Updated: September 15, 2019 06:07 IST

शिक्षाविदों, अध्यापकों और परिजनों का यह पोर्टल हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों को उनके प्रयासों के लिये बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देराजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10, द्वारका को लगातार दूसरे वर्ष भारत के सरकारी स्कूलों की श्रेणी सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी मद्रास, चेन्नई; और कोझिकोड़ के नाडक्कवु का जीवीएचएसएस विद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल ने देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दो अन्य स्कूल शीर्ष दस में जगह बनाने में कामयाब रहे। दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि 'एजुकेशन वर्ल्ड' नामक शैक्षिक पोर्टल ने यह रैंकिंग जारी की है, जिसमें सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10 द्वारका, पहले पायदान पर रहा।शिक्षाविदों, अध्यापकों और परिजनों का यह पोर्टल हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों को उनके प्रयासों के लिये बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "द्वारका में दिल्ली सरकार के एक स्कूल को देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल चुना गया है। दो और स्कूलों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। सभी अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों को बधाई। आप ही के प्रयासों ने आज दिल्ली को गौरवान्वित किया।"बयान में कहा गया है कि राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10, द्वारका को लगातार दूसरे वर्ष भारत के सरकारी स्कूलों की श्रेणी सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी मद्रास, चेन्नई; और कोझिकोड़ के नाडक्कवु का जीवीएचएसएस विद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी बॉम्बे, पोवाई तीसरे स्थान पर रहे।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना