लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th 12th Exams 2020: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों से कहा- घबराएं नहीं

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 25, 2020 19:37 IST

बोर्ड का कहना है कि अफवाह फैलाने जैरी गतिविधियों में शामिल शरारती तत्वों को चेतावनी दी जाती है कि वे इस गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें। अगर सीबीएसई के संज्ञान में ऐसी सूचना आती है तो वह तत्काल जरूरत और कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी।12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च 2020 को समाप्त होगीं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को लेकर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को चेतावनी दी है। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में फैलाई जा रही फेक न्यूज, निराधार सूचनाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि फेक न्यूज पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। बोर्ड का कहना है कि कुछ अवांछित तत्व अफवाह फैलाने के लिए यू ट्यूब, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंच का सहारा ले रहे हैं लेकिन इन पर यकीन न करें।

बोर्ड का कहना है कि अफवाह फैलाने जैरी गतिविधियों में शामिल शरारती तत्वों को चेतावनी दी जाती है कि वे इस गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें। अगर सीबीएसई के संज्ञान में ऐसी सूचना आती है तो वह तत्काल जरूरत और कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगा।

बोर्ड का कहना है कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। साथ ही 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च 2020 को समाप्त होगीं।  परीक्षा के आयोजन में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए बोर्ड ने सारी तैयारियां कर ली हैं।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना