लाइव न्यूज़ :

CM मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, हरियाणा बोर्ड में SC व OBC के छात्रों को नहीं देना होगा परीक्षा फीस

By भाषा | Updated: October 15, 2018 20:40 IST

Open in App

भिवानी,15 अक्टूबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र ही सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा राजकीय स्कूलों में पढऩे वाले अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भविष्य में बोर्ड परीक्षा शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा जबकि नकल पर नकेल कसने में सार्थक भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी जिला स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने के लिए बड़े ही सार्थक प्रयास किए हैं, जिसके रचनात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी के चलते युवाओं को नकल रहित परीक्षा देने का माहौल मिला है। इन प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री ने बोर्ड प्रशासन की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की तरह बोर्ड के सामने एचटेट की परीक्षा को संचालित करने की चुनौति भी होती है, जिसको बोर्ड ने स्वीकार कर इन परीक्षाओं का पारदर्शिता के साथ संचालन कर रहा है।

टॅग्स :बीएसईएस.ओरजी.इनमनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना