लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Board 10th Result 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, इन आसान तरीकों से देखें रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: June 15, 2018 16:38 IST

BSEB Bihar 10th Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन के चेयरमैन आनंद किशोर ने इस साल आयोजित मैट्रिक परीक्षा का परिणाम की तिथि तय कर दी है। यह रिजल्ट 20 जून को जारी किया जाएगा।

Open in App

पटना, 15 जून:  इस साल आयोजित बिहार विद्यालय परीक्षा सीमित द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का इतंजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। कुछ दिन पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन के चेयरमैन आनंद किशोर ने इस साल आयोजित मैट्रिक परीक्षा का परिणाम की तिथि तय कर दी है। यह रिजल्ट 20 जून को जारी किया जाएगा।  छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 6 जून 2018 को बिहार बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। 

बिहार बोर्ड के 10वीं (BSEB Class 10th) कक्षा के पिछले कुछ सालों के पासिंग फीसदी पर नजर डालें 2015 के बाद रिजल्ट कुछ अच्छा नहीं रहा है। साल 2017 में बिहार बोर्ड 10वीं में 52.12 फीसदी छात्र पास हुए थे। 2016 में 46 फीसदी छात्र पास हुए और 2015 में 75.17 पासिंग फीसदी रहा। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या इस साल बिहार बोर्ड 2015 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। इसका इंतजार बिहार बोर्ड के छात्रों 20 जून तक रहेगा। इस परीक्षा के लिए करीब 17 लाख 23 हजार 911 बच्चों ने एनरोलमेंट करवाया था।      

इन आसान स्टेप्स से चेक करें(BSEB Matric Result 2018) रिजल्ट 

1. बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेश (BSEB) के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in को लॉग इन कर लें।2. होमपेज पर (BSEB Class 10th Results 2018 or BSEB Class 12th Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें। 3. इसके बाद आप रोल नंबर, नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।  4. इंतजार करने के बाद आप रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।

बिहार बोर्ड BSEB के बारे में

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। बिहार बोर्ड की स्थापना सन 1952 में हुई थी। इसका मुख्यालय पटना में स्थित है। हर साल लाखों बच्चे बिहार में 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। बोर्ड माध्यमिक स्कूल की वार्षिक परीक्षाएं प्रत्येक वर्ष फरवरी से मार्च महीने में आयोजित करवाता है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in है। यहां से छात्र स्कूली बोर्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना