लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Result 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की तारीख पक्की, जानें कब और कहां देख सकेंगे छात्र अपने नतीजे 

By धीरज पाल | Updated: June 13, 2018 16:02 IST

BSEB Bihar Result 2018: इस साल मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी 2018 से  आयोजित कराई और 28 फरवरी 2018 को समाप्त हो गई। बिहार बोर्ड के 10वीं (BSEB Class 10th) कक्षा के पिछले कुछ सालों के पासिंग फीसदी पर नजर डालें 2015 के बाद रिजल्ट कुछ अच्छा नहीं रहा है।

Open in App

पटना, 13 जून: जो छात्र इस साल आयोजित बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं यह खबर उनके लिए है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने आज मैट्रिक रिजल्ट की तारीख तय कर दी है। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 जून को जारी किया जाएगा। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर चुका है। यह रिजल्ट 6 जून को जारी किया गया था।

गौरतलब है कि इस साल मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी 2018 से  आयोजित कराई और 28 फरवरी 2018 को समाप्त हो गई। बिहार बोर्ड के 10वीं (BSEB Class 10th) कक्षा के पिछले कुछ सालों से पासिंग फीसदी अच्छी नहीं रही है।   साल 2017 में बिहार बोर्ड 10वीं में 52.12 फीसदी छात्र पास हुए थे। 2016 में 46 फीसदी छात्र पास हुए और 2015 में 75.17 पासिंग फीसदी रहा। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या इस साल बिहार बोर्ड 2015 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। इसका इंतजार बिहार बोर्ड के छात्रों 20 जून तक रहेगा। इस परीक्षा के लिए करीब 17 लाख 23 हजार 911 बच्चों ने एनरोलमेंट करवाया था।      

इन आसान स्टेप्स से चेक करें(BSEB Matric Result 2018) रिजल्ट 

1. सबसे पहले बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेश (BSEB) के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in को लॉग इन कर लें।2. इसके बाद होमपेज पर (BSEB Class 10th Results 2018 or BSEB Class 12th Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें। 3. यहां छात्र रोल नंबर, नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।  4. कुछ देर इंतजार करने के बाद रिजल्ट शो करेगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।

बिहार बोर्ड BSEB के बारे में

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। बिहार बोर्ड की स्थापना सन 1952 में हुई थी। इसका मुख्यालय पटना में स्थित है। हर साल लाखों बच्चे बिहार में 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। बोर्ड माध्यमिक स्कूल की वार्षिक परीक्षाएं प्रत्येक वर्ष फरवरी से मार्च महीने में आयोजित करवाता है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in है। यहां से छात्र स्कूली बोर्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज