लाइव न्यूज़ :

BSEB 10th Result 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 26 जून को होगा घोषित, परिणाम से संतुष्ट न होने पर जरूर करें ये काम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 17:01 IST

BSEB 10th Result 2018: गौरतलब है कि 20 जून को जारी होने वाला मैट्रिक का रिजल्ट अब 26 जून को जारी होगा। यह रिजल्ट छात्र बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

Bihar Board 10th Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के मैट्रिक का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। 26 जून को घोषित होने वाले नतीजे पर सभी छात्रों की नजरें छात्रों के पासिंग फीसदी पर रहेगी। बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में आधे से अधिक छात्र फेल हो गए थे। बता दें कि 2017 में मैट्रिक की परीक्षा में कुल 50.12 फीसदी विद्यार्थी ही सफल हो पाए थे। गौरतलब है कि 20 जून को जारी होने वाला मैट्रिक का रिजल्ट अब 26 जून को जारी होगा। यह रिजल्ट छात्र बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 26 जून को परिणाम जारी होने के बाद अगर मैट्रिक के छात्रों को लगता है कि उनके नंबरों में कुछ गड़बड़ी हुई है या अपेक्षा से कम नंबर आए हैं, तुरंत उन्हें ये काम करना चाहिए। 

छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद वहां उन्हें रिचेक का ऑप्शन होगा। इसका विकल्प ऑफलाइन और ऑनलाइन मौजूद है। यहां जाने के बाद पूछी गई जानकारी जैसे अपने रिजल्ट की फोटो कॉपी और भी कुछ डॉक्यूमेंट्स अटैच करा सकते हैं। यहां छात्रों को कॉपी रिचेक कराने के लिए शुल्क भी लगेगा।     

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के नतीजे 20 जून के आने वाले थे लेकिन गोपालगंज में मैट्रिक की हजारों कॉपियां गायब होने के चलते बोर्ड को नतीजे टालने पड़े। इससे पहले बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे जारी कर चुका है। बता दें कि बिहार बोर्ड की 10वीं के नतीजे 26 जून को सुबह 11:30 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसके अलावा इस दौरान आर.के. महाजन, प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग एवं आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उपस्थित रहेंगे।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज