लाइव न्यूज़ :

BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 29, 2020 09:12 IST

BSE Odisha HSC/10th Result 2020: ओडिशा बोर्ड ने लॉकडाउन से पहले ही 10वीं की परीक्षाएं संपन्न करवा ली थीं। परीक्षा 19 फरवरी और 2 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि लॉकडाउन 25 मार्च से लागू हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) कुछ ही देर में 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

ओडिशा बोर्ड ने लॉकडाउन से पहले ही 10वीं की परीक्षाएं संपन्न करवा ली थीं। परीक्षा 19 फरवरी और 2 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि लॉकडाउन 25 मार्च से लागू हुआ था। बता दें, बोर्ड ने पिछले साल 21 मई को रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा में कुल 70.78 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, परीक्षा में 205470 छात्राओं और 191655 छात्रों ने भाग लिया था।

बीएसई ओडिशा ने बताया था कि अगले सप्ताह वार्षिक हाई स्कूल प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस साल कुल 5.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। अध्यापकों को कॉपियां चेक करने और उनका मूल्यांकन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 

BSE Odisha Result: ऐसे करें चेक 10वीं का रिज्लट चेक 

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।

स्टेप  2- वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप  3- लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।

स्टेप  4- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

स्टेप  5- यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के बारे में

बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। 

टॅग्स :बीएसई ओडिशा एचएससी बोर्ड 10वी रिजल्टबीएसईओडिशा.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना