लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Result 2018: 2 दिन बाद बिहार बोर्ड के 17.70 लाख के छात्रों का रिजल्ट होगा घोषित, यहां करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 17:45 IST

BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 जून से टलने के बाद 2 दिन बाद जारी किया जाएगा। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा (Bihar Board class 10 Exam 2018) समाप्त हुए तीन महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 जून से टलने के बाद 2 दिन बाद जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर नजर बनाएं रखें। मालूम हो कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 17 लाख 23 हजार 911 बच्चों ने एनरोलमेंट करवाया था। 

साल 2017 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा (BSEB Matric Result 2018) का रिजल्ट 22 जून का जारी किया गया था। पिछले साल लगभग 17 लाख से अधिक छात्र शामिल थे। इसमें लगभग 50.12 फीसदी छात्र पास हुए हैं। साल 2017 में प्रेम कुमार ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर पहला अंक हासिल किया था। वहीं, साल 2016 में 46.66 फीसदी छात्र पास हुए हैं।  हाल ही बिहार बोर्ड की गिरती पासिंग मार्क्स पर बिहार बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि बोर्ड प्रशासन द्वारा इन दो सालों में बेहद कड़ाई की गई। कड़ाई की वजह से जो छात्र पढ़ते हैं वहीं परीक्षा में पास होते हैं।  बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्र 10वीं के प्रवेश के बाद नए कक्षाओं में प्रवेश लेंगे। जिसके लिए वर्तमान कक्षा के अंक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ऐसे में उन्हें नए सत्र में नए कक्षाओं में प्रवेश लेने की चिंताएं सता रही है।

इन स्टेप्स से देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक (BESB Class 10th Result 2018) का रिजल्ट  

स्टेप्स 1. BSEB के ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in को लॉग इन करें।स्टेप्स  2. इसके बाद होम पेज पर (BSEB Class 10th Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप्स  3. इसके बाद आप रोल नंबर, नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।  स्टेप्स  4. इंतजार करने के बाद आप रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

बिहार बोर्ड BSEB के बारे में

बिहार बोर्ड की स्थापना सन 1952 में हुई थी। इसके बाद से हर साल लाखों बच्चे बिहार में 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। बोर्ड का मुख्यालय राजधानी पटना में है। हर साल बोर्ड माध्यमिक स्कूल की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी और मार्च आयोजित करवाता है, जबकि पूरक परीक्षाएं अगस्त में निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित करवाता है।  

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना