लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Result 2018: 5 दिन बाद जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, टॉपर्स की कॉपियां होंगी सार्वजनिक, यहां करें चेक 

By धीरज पाल | Updated: June 14, 2018 17:59 IST

Bihar Board 10th Result 2018: बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) इस साल आयोजित मैट्रिक परीक्षा (Bihar Board Matric Exam 2018) के परिणाम 5 दिन बाद यानी 20 जून को जारी जारी करेगा। बीएसईबी मैट्रिक (BSEB Matric) के छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

Open in App

पटना, 14 जून: बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) द्वारा इस साल आयोजित बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट (BSEB Matric Result 2018) की तैयारी पूरी कर ली है। ताजा खबरों के मुताबिक बीएसईबी मैट्रिक (Bihar Board class 10th Result 2018) का रिजल्ट 5 दिन बाद यानी 20 जून को जारी कर सकता है। ऐसे में मैट्रिक के छात्र रिजल्ट (BSEB Class 10th Result 2018) की पूरी तैयारी कर लें। छात्र यदि अपने अंक या परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे तो वो अपने रिजल्ट की दोबारा से रिचेकिंग कर सकते हैं। इसकी तारीख बिहार बोर्ड (BSEB Bihar Board Exam Result) रिजल्ट के बाद निर्धारित करेगा। इसके अलावा इस साल मैट्रिक परीक्षा (BSEB Matric Exam) में शामिल छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  biharboard.ac.in  पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले बिहार बोर्ड ने 12वीं के एग्जाम के परिणाम घोषित किया था। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में 53 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

जैसा कि रिजल्ट जारी करने में बिहार बोर्ड को काफी दिनों का वक्त लग गया। बता दें कि इस साल मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हुई जो 28 फरवरी को समाप्त हो गई थी। खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड का पिछले साल की तरह इस साल भी हाल न हो इसके लिए बिहार बोर्ड इस साल टॉरर्स की कॉपियां सार्वजनिक होगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड इंटरमीडिएट की तरह रिजल्ट से पहले मैट्रिक के टॉपर्स को बुलाकर बोर्ड साक्षात्कार करेगा।

इस साल मैट्रिक में लगभग 17.70  लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। बता दें कि जुलाई से ने सत्र की शुरुआत होगी। 

ऐसे देखें बिहार बोर्ड मट्रिक के रिजल्ट 2018 (Bihar Board Matric Class 10 Result 2018)

1. छात्र अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com &  bsebbihar.com पर लॉग इन कर लें। 2. इसके बाद छात्र (Bihar Board Result 2018, Bihar Board Class 10th Results 2018) पर क्लिक करें। 3. पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के बिहार बोर्ड रिजल्ट 2018 (BSEB Result 2018) उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 5. छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 6. छात्र अपने बिहार बोर्ड रिजल्ट 2018 (Bihar Board 10th / Matric Result 2018) की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सके।

बिहार बोर्ड BSEB के बारे में -

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड अधिनियम 1952 की धारा 3 के तहत एक वैधानिक निकाय है जो बिहार सरकार के अधीन काम करता है। यह बोर्ड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देता है और बिहार सरकार द्वारा निर्धारित विषयों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित करात है। इसका मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में है। स्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट और बिहार राज्य के लिए शिक्षकों पात्रता परीक्षा (टीईटी), प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए परीक्षा जैसे विभागीय परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल