लाइव न्यूज़ :

AICTE ने बदला पाठ्यक्रम, अब इंजीनियरिंग छात्रों को दिया जाएगा वेद-पुराणों का ज्ञान

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 25, 2018 15:54 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पाठ्यक्रम को नए तरह से किया जाएगा और अपडेटेड सेलेबस छात्रों का अधिकार है।

Open in App

ऑल इंडिया टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें छात्र तकनीक शिक्षा के अलावा पुराणों और वेदों की भी ज्ञान हासिल करेंगे। एआईसीटीई के जारी नए आदेश में करिकुलम बदल दिया गया है। अब नए पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को वेद, पुराण, शास्त्र आदि का भी अध्य्यन करवाया जाएगा।

इसके अलावा संविधान और पर्यावरण विज्ञान के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इसके परीक्षा मार्क्स फाइनल मार्क्स में सम्मिलित नहीं करें जाएंगे। पाठ्यक्रम में ये बदलाव इसी साल से हो सकता है।

खबरों के अनुसार, यह नया पाठ्यक्रम केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार (24 जनवरी) लॉन्च किया और इस दौरान कहा कि पाठ्यक्रम को नए तरह से किया जाएगा और अपडेटेड सेलेबस छात्रों का अधिकार है। भारतीय परंपराओं के ज्ञान वाले इन तमाम कोर्स में दार्शनिक, भाषा, योग और कलात्मक परंपराओं पर ध्यान दिया जाएगा।

 वहीं, नए करिकुलम में छात्रों पर से थेयरी का बोझ कम करते हुए प्रैक्टिकल को बढ़ावा दिया गया है। साथ ही बीटेक के लिए छात्रों को 220 की बजाय 160 क्रेडिट नंबर की ही जरूरत होगी। इन 160 क्रेडिट्स में से 14 क्रेडिट्स 6 से 8 महीने की इंडस्ट्रीयल इंटर्नशिप के होंगे जो सबके लिए जरूरी होगी। छात्रों को अपनी डिग्री के पहले यह इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना