लाइव न्यूज़ :

जेएनयू कुलपति ने कहा- 'शीतकालीन सेमेस्टर के लिए 82 प्रतिशत छात्रों ने कराया पंजीकरण'

By भाषा | Updated: January 20, 2020 20:09 IST

जेएनयू छात्रसंघ ने छात्रावास शुल्क वृद्धि के विरोध में पंजीकरण के बहिष्कार का आह्वान किया है। शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण 17 जनवरी को संपन्न हो गया था।

Open in App

छात्रसंघ द्वारा पंजीकरण का विरोध किए जाने के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सोमवार को कहा कि शीतकालीन सेमेस्टर के लिए 80 प्रतिशत से अधिक छात्र अपना पंजीकरण करा चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू में 8,500 छात्रों में से 82 प्रतिशत ने सोमवार तक शीतकालीन सेमेस्टर पंजीकरण के लिए छात्रावास की देय राशि प्रदान कर दी है।

उन्होंने कहा कि शेष छात्रों के भी अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर दिए जाने की उम्मीद है क्योंकि विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण अब भी खुला है। कुमार ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की इच्छा रखने वाले छात्रों को हर मदद उपलब्ध करा रहा है। परिसर शांतिपूर्ण है और अकादमिक गतिविधियां जारी रखने में सक्रिय है।’’

कुलपति ने कहा विश्वविद्यालय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में पहली बार इस साल एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस समारोह में परेड में शामिल लेंगे। जेएनयू छात्रसंघ ने छात्रावास शुल्क वृद्धि के विरोध में पंजीकरण के बहिष्कार का आह्वान किया है। शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण 17 जनवरी को संपन्न हो गया था।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना