लाइव न्यूज़ :

Zia ul Haq murder: डीएसपी जिया उल हक की हत्या?, 10 लोगों को उम्रकैद, दोषियों पर 195000 रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2024 10:43 IST

Zia ul Haq murder: कुंडा के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी हक की प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने बुधवार को दोषियों पर कुल 1,95,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने हत्या कर दी थी।लाठी, डंडे और अन्य हथियारों से हमला किया।

Zia ul Haq murder: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2013 में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जिया उल हक की हत्या के मामले में बुधवार को 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लखनऊ में विशेष न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार की अदालत ने चार अक्टूबर को इस मामले में 10 लोगों को दोषी ठहराया था। इस मामले में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया की कथित भूमिका की भी जांच की गई थी। अदालत ने बुधवार को दोषियों पर कुल 1,95,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

यह घटना दो मार्च 2013 को तब हुई थी, जब कुंडा के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी हक की प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। सीबीआई जांच के अनुसार, 2009 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारी और कुंडा के क्षेत्राधिकारी हक बालीपुर प्रधान नन्हे यादव के घर गए थे। यादव की दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने हत्या कर दी थी।

अधिकारियों ने कहा कि यादव की हत्या से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी, क्योंकि उनके (यादव के) समर्थकों की भीड़ ने एक घर में आग लगा दी थी। आरोप लगाया गया था कि मृतक प्रधान के परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों ने पुलिस दल को दौड़ाया और उन पर लाठी, डंडे और अन्य हथियारों से हमला किया।

जब हक यादव के घर पहुंचे तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। सीबीआई ने सात जून 2013 को 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें राजा भैया का नाम नहीं था। सीबीआई ने फूलचंद यादव, पवन कुमार यादव, योगेन्द्र यादव उर्फ ​​बबलू, मंजीत यादव, घनश्याम सरोज, राम लखन गौतम, छोटे लाल यादव, राम आश्रय, मुन्ना पटेल, शिव राम पासी, जगत बहादुर पाल उर्फ ​​बुल्ले पाल और सुधीर यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मुकदमे के दौरान योगेन्द्र यादव उर्फ ​​बबलू की मौत हो गई।

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था, जबकि सुधीर यादव को बरी कर दिया गया था। हक की पत्नी परवीन आजाद द्वारा हत्या में राजा भैया और चार अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

सीबीआई ने हत्या से संबंधित दो मामलों की जांच शुरू की थी, जिनमें से एक पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा था और दूसरा आजाद की शिकायत पर दर्ज किया गया था। हालांकि, एजेंसी ने आजाद की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशराजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?