लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मोगा में युवक का हुआ कत्ल, श्रीनिवास बीवी ने हत्या का सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करके केजरीवाल पर साथा निशाना, पूछा- "ये ही तुम्हारा 'बदलाव' था केजरीवाल??"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2022 17:41 IST

पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या, यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीवी ने कत्ल का सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करके साधा आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मोगा में युवक की जघन्य हत्या सीसीटीवी कैमरों कैद हो गई यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीवी ने कत्ल का सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करके घेरा अरविंद केजरीवाल कोश्रीनिवास ने ट्वीट करके पूछा, "ये ही तुम्हारा 'बदलाव' था केजरीवाल??"

मोगा:पंजाब के मोगा में हत्या की एक जघन्य वारदात सीसीटीवी कैमरों कैद हो गई, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। जानकारी के मुताबिक दिनदहाड़े हुई यह हत्या मोगा के बदनी कलां इलाके में हुई।

बीते शुक्रवार को तलावार से लैस कुछ अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक मृत व्यक्ति की शिनाख्त देसराज के तौर पर हुई है। इस मामले में यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट करके आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। 

श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्वीट में वारदात का सीसीटीवी वीडियो साझा करते हुए कहा, "एक और दिन, पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े एक और क्रूर हत्या। ये ही तुम्हारा 'बदलाव' था केजरीवाल??"

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई देसराज की हत्या की पूरी वारदात में दिखाई देता है कि करीब 4 से 5 की संख्या में हमलावर बीच बाजार में सरेआम भीड़ के बीच उसपर हमला करते हैं।

वारदात के कुछ ही समय में हमलावर उसे बुरी तरह से लहुलुहान करके मौके से भाग जाते हैं, थोड़ी देर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद देसराज की सांसें वहीं पर खामोश हो जाती हैं।

हत्या की जानकारी मिलने ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंचती और देखती है कि देशराज के शरीर पर अनगीनत तलवारों के वार से पूरे जिस्म पर गहरे जख्म के निशान हैं।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मारा गया देसराज पेशे से मजदूर था। सूचना के अनुसार घटना से कुछ दिन पहले उसके और हमलावरों के बीच मजदूरी को लेकर मामूली बहस हुई थी, जो अंततः देसराज की हत्या का कारण बन गई। मृत देसराज के परिवार वालों ने सकी मौत के बाद आरोप लगाया है कि हमलावर देसराज को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देसराज का शव कब्जे में लेकर मोगा के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। 

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीSrinivas BVअरविंद केजरीवालपंजाबCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी