लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से रेप कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, 8 आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2018 20:23 IST

बताया जाता है कि एक अर्धनिर्मित मकान में एक नाबालिग युवती अपने प्रेमी के साथ गई हुई थी। इस दौरान कुछ स्थानीय मनचले युवकों ने दोनों को उस घर में प्रवेश करते देख लिया।

Open in App

बिहार के गया जिले के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने का एक और मामला सामने आया है। घटना पिछले दिनों की है, जब नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है।

बताया जाता है कि एक अर्धनिर्मित मकान में एक नाबालिग युवती अपने प्रेमी के साथ गई हुई थी। इस दौरान कुछ स्थानीय मनचले युवकों ने दोनों को उस घर में प्रवेश करते देख लिया। इसके बाद स्थानीय युवकों ने उस प्रेमी लड़के की जमकर पिटाई की और नाबालिग युवती के साथ सभी ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

इस मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि नाबालिग युवती अभी पुलिस के सामने आने से कतरा रही है। लेकिन किसी तरह उसके साथ काउंसलिंग करने का प्रयास किया जा रहा है और दोषियों के उपर जल्द से जल्द चार्जशीट दायर कर कार्रवाई किया जाएगा। मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों का उम्र 20 से 25 वर्ष है। इसके अलावा जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। वहीं पूछताछ में पता चला कि इस मामले में 2 और आरोपी शामिल थे जो अभी फरार चल रहे हैं। 

पुलिस दोनों फरार आरोपियों की भी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार युवकों के पास से उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है जिससे वीडियो बनाया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों के मोबाइल को जब्त कर जांच के लिए एफएसएल की टीम को सौंप दिया है।  घटना 25 अगस्त की बतायी जाती है। मामले में दो युवकों व 40 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद से पीड़िता का पूरा परिवार गांव छोड़ कर जा चुका है। जानकारी के अनुसार, किशोरी (पीडिता) कथित प्रेमी से मिलने गांव के ही एक अर्धनिर्मित खाली पड़े मकान में गई थी। इसी दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक युवक पहुंचे व दोनों को बंधक बना युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

इस दौरान वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना के बाद दोनों के साथ मारपीट भी की गई। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि वीडियो पुलिस के पास पहुंचते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी