लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन कक्षाओं के लिए मजदूर पिता स्मार्टफोन नहीं खरीद पाया तो छात्रा ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 9, 2020 19:30 IST

छात्रा के पिता अविराम बाउली ने पुलिस को बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और बहुत मुश्किल से बेटी की फीस का प्रबंध कर पाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअविराम ने कहा कि मेरी बेटी को कुछ समय से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्टफोन की जरुरत थी। छात्रा के पिता ने कहा कि वह परेशान थी क्योंकि मैं उसके लिए यह खरीद नहीं पा रहा था।बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जयंती बाउली ने सोमवार रात को सरीपुकुरी इलाके के डाबरीपारा गांव में अपने घर में फांसी लगा ली।

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ होने से दुखी होकर कॉलेज के 20 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्रांति पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी दिलीप सरकार ने कहा कि मल्ली कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जयंती बाउली ने सोमवार रात को सरीपुकुरी इलाके के डाबरीपारा गांव में अपने घर में फांसी लगा ली।

उसके पिता अविराम बाउली ने पुलिस को बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और बहुत मुश्किल से बेटी की फीस का प्रबंध कर पाते हैं। अविराम ने कहा,‘‘मेरी बेटी को कुछ समय से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्टफोन की जरुरत थी।

वह परेशान थी क्योंकि मैं उसके लिए यह खरीद नहीं पा रहा था। लेकिन क्या मुझे पता था कि वह ऐसा कुछ कर लगी नहीं तो मैंने कहीं से पैसे उधार लेकर फोन खरीद लिया होता।’’ पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। 

नेटवर्क की बदहाली में उलझे बच्चे

भागलपुर से एक खबर सामने आई थी कि शहर के प्रतिष्ठित माउंट असीसि स्कूल का ऑनलाइन टेस्ट सोमवार से शुरू हुआ। परीक्षा शनिवार तक चलेगा। लेकिन, पहले दिन ही नेटवर्क की बदहाली में बच्चे उलझे रहे। ज्यादातर बच्चों को पोर्टल नहीं साथ नहीं दिया, कुछ के पोर्टल खुले भी नहीं। वहीं, कइयों का खुला भी तो प्रश्नों का उत्तर देने के बाद सुरक्षित (सेव) नहीं हो रहा था। जबकि कई बच्चों ने आधे-अधूरे ही जवाब दिए। ऐसे में बच्चों को काफी परेशान होना पड़ा। यह सिलसिला ढाई से तीन घंटों तक चलता रहा। बच्चे फोन कर अपने साथियों से इस समस्‍या का समाधन पूछ रहे थे।

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बना व्हाट्सएप ग्रुप बना मुसीबत

बता दें कि छात्रों के लिए ऑनलाइन की पढ़ाई कई तरह से मुसीबत बन रहा है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक खबर सामने आई कि यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बने शिक्षिकाओं व छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप अब मुसीबत बनने लगे हैं।

इनमें अवांछनीय सामग्री व फोटो डालने के मामले सामने आए हैं। विद्यालयों ने मामले में सख्ती दिखाते हुए छात्राओं को ग्रुप से निकालने की अभिभावकों को चेतावनी दी है।प्रधानाचार्यों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रुप की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही इनकी रैंडम चेकिंग की जा रही है। मार्च से स्कूल बंद हैं। छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई अप्रैल से शुरू हुई थी। इसके लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्रों के कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा ने बताया कि शुरू में ग्रुप से जुड़ी कुछ छात्राओं के व्हाट्सएप से युवकों के फोटो तथा संदेश शिक्षिकाओं के पास आए। इस तरह के पांच-सात मामले आए थे। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई थी। 

टॅग्स :मोबाइलपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े