लाइव न्यूज़ :

सुहागरात में पति को चूना लगाने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार, ऐसे देती थी काम को अंजाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 19, 2018 05:58 IST

लुटेरी दुल्हन और उसका गैंग अब तक 11 लोगों को शादी के बाद लूट चुका है। यह घटनाएं यूपी, हरियाणा, राजस्थान आदि में हुई। इन मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। 

Open in App

रुड़की, 19 जूनः पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया जो अपनी खूबसूरती के दम पर लोगों को फंसाती थी। शादी करने के बाद अपने पतियों का माल लेकर चंपत हो जाती थी। रुड़की से सटे धनौरी में लुटेरी दुल्हन और उसका गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन लोगों ने मिलकर अभी तक 11 लोगों के साथ ठगी की है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गैंग ने करीब दो साल पहले धनौरी चौकी के तेलीवाला गांव के एश कुमार के साथ भी शादी का झांसा देकर ऐसे ही ठगी की थी। रुपये और जेवरात लेकर वह फरार हो गए। इसके बाद से इनकी खोज-बीन तेज कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के मुकेश ने कोटद्वार निवासी पूजा उर्फ रीता नाम की युवती से उसकी शादी तय कराई। युवती को गरीब परिवार का बताकर 50 हजार रुपये शादी के लिए उधार लिए। दो अप्रैल को रोशनाबाद कोर्ट में उसकी शादी पूजा के साथ कराई गई। इसमें पूजा के रिश्तेदार बताकर कुछ लोगों को भी शामिल किया गया। शादी की रात ही पूजा सामान समेटकर घर से फरार हो गई। मुकेश भी कड़च्छ मोहल्ले से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। 

काफी मशक्कत के बाद लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह के चार सदस्य पुलिस टीम के हत्थे चढ़े। गिरफ्तार लोगों में हरिद्वार का आरोपी मुकेश और उसके पुत्र अरुण, भोपाल, रीता उर्फ पूजा शामिल हैं। उनके पास से 35 हजार नगद, चांदी का मंगलसूत्र, बिछुवे आदि बरामद किए गए। 

एसपी देहात ने बताया कि लुटेरी दुल्हन और उसका गैंग अब तक 11 लोगों को शादी के बाद लूट चुका है। यह घटनाएं यूपी, हरियाणा, राजस्थान आदि में हुई। इन मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

भारतहम तुच्छ लाभ की खातिर क्यों कुर्बान बड़े हित करते हैं ?

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

भारतUttarakhand: रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा में हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण