लाइव न्यूज़ :

ट्रेन के शौचालय में मिली महिला लाश, गले में पड़ा था कपड़े का फंदा, पुलिस को है आत्महत्या का शक, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2022 19:17 IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू रोड रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला का शव ट्रेन के शौचालय से बरामद किया है। मृतका के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार की रहने वाली आरती कुमारी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचलती हुई स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय से एक महिला की मिली लाश महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू रोड रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया आधार कार्ड के आधार पर महिला की पहचान बिहार की रहने वाली आरती कुमारी के रूप में हुई है

मुंबई: चलती ट्रेन में एक महिला की लाश मिलने से महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू रोड रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक महिला रविवार को स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रही थी और जिस कोच में सवार हुई थी, उसी के शौचालय के अंदर उसका शव मिला है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 20 साल की महिला का शव का गला कपड़े के फंदे से बंधा हुआ था। पुलिस ने महिला के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान बिहार की रहने वाली आरती कुमारी के रूप में की है।

रेलवे पुलिस ने इस मामले में सूचना जारी करते हुए बताया कि मृत महिला मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी थी, जो ट्रेन जम्मूतवी तक जानी थी।

बताया जा रहा है कि महिला स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के कोच एस-4 में यात्रा कर रही थी और यात्रा शुरू होने के कुछ ही देर के बाद वो ट्रेन कंपार्टमेंट के शौचायल में गई।

एस-4 कोच में सवार अन्य यात्रियों को शौचालय का इस्तेमाल करना था लेकिन बहुत देर तक जब शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तो यात्रियों के बीच बेचैनी बढ़ने लगी और फिर यात्रियों ने ट्रेन मे सवार रेलवे पुलिस के जवानों को इस बात की सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर महिला की लाश को बाहर निकाला। मामले में महिला के साथ एस-4 कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि महिला ट्रेन के बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने के कुछ ही देर के बाद शौचालय में चली गई थी और फिर अपनी सीट पर वापस नहीं लौटी।

महिला के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों ने टिकट चेकर के साथ महिला को बहुत आवाज दी लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी।

रेलवे पुलिस ने दहानू रोड रेलवे स्टेशन पर महिला का शव नीचे उतारा। इस मामले में बात करते हुए रेलवे के पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है। इसलिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दहानू के कॉटेज अस्पताल में भेजा गया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :आत्मघाती हमलाRailway PoliceRailway Protection ForcePalghar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?