लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः पूर्व मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने कथित रूप से की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बेटे से मांगी माफी

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 4, 2019 18:39 IST

बेंगलुरुः मृतक महिला अंजना ने 2015 में बीजेपी नेता बाबूराव चिंचनसुर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें 11 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बाबूराव उसे धमकी दे रहे थे और उनके खिलाफ चेक बाउंस का मामला भी दर्ज करवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु की एक पैंतीस वर्षीय महिला ने अपने आवास पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।महिला की पहचान अंजना ए शांतावीर के रूप में हुई है।इस महिला ने कुछ साल पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा नेता बाबूराव चिंचनसुर के खिलाफ पैसे की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

बेंगलुरु की एक पैंतीस वर्षीय महिला ने अपने आवास पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। महिला की पहचान अंजना ए शांतावीर के रूप में हुई है। इस महिला ने कुछ साल पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा नेता बाबूराव चिंचनसुर के खिलाफ पैसे की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

खबरों के अनुसार, पुलिस का कहना है कि अंजना ने कथित तौर पर अपने बेटे को फोन किया और उसे बताया कि वह खुद की जान लेने जा रही है। उसका बेटा आरआर नगर में एक निजी कॉलेज में पढ़ता है। घटना के समय वह अपनी दादी के घर पर था।। मृतक अंजना ने उसे रात के लगभग 10.30 बजे फोन किया था और वित्तीय कठिनाइयों का हवाला देते हुए उसके फैसले के बारे में बाताया था।

फोन आने के बाद बेटा दादी के घर से दौड़ा और मां के पास पहुंचा था। उसे उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने  अंजना को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा है कि अंजना ने अपने बेटे और माता-पिता से माफी मांगते हुए कन्नड़ में लिखा एक नोट छोड़ा है। वह कर्नाटक के हुबली जिले की मूल निवासी थीं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, कई बैंक प्रबंधकों ने अंजना के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए थे, जिन्होंने बैंक लोन प्राप्त करने के लिए एक ही संपत्ति को कई बैंकों को गिरवी रखा था।

अंजना ने 2015 में बीजेपी नेता बाबूराव चिंचनसुर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें 11 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बाबूराव उसे धमकी दे रहे थे और उनके खिलाफ चेक बाउंस का मामला भी दर्ज करवाया था। इस मामले की अदालत में सुनवाई होनी बाकी है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना