लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सरेआम महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला, चलती ऑटो से बाइक सवारों ने दिया धक्का, बाल बाल बची जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 20:59 IST

दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला पत्रकार न्यूज एजेंसी एएनआई के लिए काम करती हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया है। महिला पत्रकार की हालत गंभीर है। हमलावर फिलहाल फरार है। 22 सितंबर को महिला पत्रकार जोयमाला बागची को शाम छह बजे बाइक सवार हमलावरों ने चलती ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया और उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए। पत्रकार के चेहरे और गर्दन पर काफी चोटें आई हैं। घटना दिल्ली के चितरंजन पार्क के पास की है। 

महिला पत्रकार न्यूज एजेंसी एएनआई के लिए काम करती हैं। जब स्थानीय लोग पत्रकार को बचाने आये तो वह बेहोश थी। पत्रकार को एम्स में भर्ती कराया गया है। महिला पत्रकार ने बताया कि वह साउथ दिल्ली सीआर पार्क से शॉपिंग कर शान को छह बजे वापस आ रही थी तभी बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया। महिला पत्रकार ने यह भी कहा कि इलाके में कोई सीसीटीवी फूटेज नहीं है। 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह