लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में इलाज कराने आई महिला ने स्टाफ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, कहा- जब वह एक्स-रे कर रहा था तो... 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 11:38 IST

पुलिस के मुताबिक महिला प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी, जिन्होंने कथित तौर पर जहर खा लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अस्पताल के बिल में छूट की मांग की थी। जिसके बाद सारा विवाद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया,  "महिला का आरोप है कि जब उन्हें एक्स-रे के लिए जाया गया। वहां पर कथित तौर पर टेक्नीशियन ने महिला को अनुचित रूप से छुआ''पुलिस ने दोंनो पक्षों की ओर से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से सटे एनसीआर में गुरुग्राम के सेक्टर-56 के एक प्राइवेट अस्पताल के टेक्नीशियन पर इलाज कराने आई महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है।  30 वर्षीय महिला का आरोप है कि कथित तौर पर रविवार (24 नवंबर) को एक टेक्नीशियन ने उसे गलत तरीके से छुआ था।  महिला ने आरोपी टेक्नीशियन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल की डायरेक्टर ने भी इलाज कराने आई महिला के ऊपर आरोप लगाए हैं। पुलिस शिकायत में उन्होंने कहा है कि महिला हॉस्पिटल में कुछ लोगों के साथ आई थी, और उन्होंने ने ही महिला के साथ छेड़खानी की थी और अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी।

पुलिस के मुताबिक महिला प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी, जिन्होंने कथित तौर पर जहर खा लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अस्पताल के बिल में छूट की मांग की थी लेकिन जब उन्हें उनके मुताबिक उतनी छूट नहीं दी गई तो महिला और उनके रिश्तेदारों ने मिलकर अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ किया। महिला के रिश्तेदारों ने डायरेक्टर को भी उनके केबिन से खींचा और धमकी भी थी।

पुलिस ने बताया,  "महिला का आरोप है कि जब उन्हें एक्स-रे के लिए जाया गया। वहां पर कथित तौर पर टेक्नीशियन ने महिला को अनुचित रूप से छुआ लेकिन उन्होंने उस वक्त विरोध नहीं किया क्योंकि वह उस समय पूरी तरह होश में नहीं थीं।"

सहायक पुलिस आयुक्त, प्रीत पाल सांगवान ने कहा, "महिला ने इस घटना के बारे में अपने रिश्तेदारों को बताया, जिन्होंने डॉक्टर को इस बारे में सूचना दी थी लेकिन इसके बावजूद भी टेक्नीशियन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।"

पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब वह डारेक्टर के पास पहुंची तो अस्पताल के स्टाफ ने उनका मोबाइल छीनकर उसमें से वीडियो रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया था जिसमें उस घटना की रिकोर्डिंग थीं।

दोंनो पक्षों की ओर शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांज कर रही है। अस्पताल के पक्ष का आरोप है कि महिला के दोस्तों ने भी कथित रूप से अस्पताल के डॉक्टर को धमकी देने के साथ हाथापाई और गाली-गलौच की थी और अस्पताल में हंगामा और प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाया।आगे की कार्रवाई के लिए सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी