लाइव न्यूज़ :

क्या है आई4सी प्रणाली?, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति शिकार और 60 मिनट  में 100 लोग शिकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2026 11:45 IST

गृह मंत्री ने कहा कि भारत के डिजिटल लेन-देन की मात्रा और हिस्सेदारी को देखते हुए, साइबर अपराध का परिदृश्य चिंताजनक प्रतीत होता है।

Open in App
ठळक मुद्देधोखाधड़ी की कुल राशि लगभग 20,000 करोड़ रुपये थी।एजेंसियों ने 8,189 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं या पीड़ितों को वापस कर दिए हैं। पर्याप्त कदम नहीं उठाए होते तो साइबर धोखाधड़ी एक राष्ट्रीय संकट बन गई होती।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीबीआई और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) से एनआईए, ईडी और बैंकों जैसी अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर एक संयुक्त प्रणाली विकसित करने को कहा। इसका उद्देश्य एक “समन्वित और अत्यंत सुरक्षित तंत्र” तैयार करना है, ताकि नयी तकनीकों का इस्तेमाल कर अपराध करने वाले साइबर अपराधियों से ‘‘दो कदम आगे’’ रहा जा सके।देश में साइबर अपराधों की गंभीरता को रेखांकित करते हुए, गृह मंत्री ने कहा कि भारत के डिजिटल लेन-देन की मात्रा और हिस्सेदारी को देखते हुए, साइबर अपराध का परिदृश्य चिंताजनक प्रतीत होता है।

जिसमें औसतन हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति शिकार बन रहा है, और हर घंटे 100 लोग इसका शिकार बन रहे हैं। शाह ने कहा कि सरकार ने साइबर धोखाधड़ी की 361,000 शिकायतों के माध्यम से 8,189 करोड़ रुपये को सुरक्षित करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अनुमान के मुताबिक, धोखाधड़ी की कुल राशि लगभग 20,000 करोड़ रुपये थी।

जिसमें से एजेंसियों ने 8,189 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं या पीड़ितों को वापस कर दिए हैं। गृह मंत्री ने कहा, "साइबर सुरक्षा अब आर्थिक सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है बल्कि अब यह राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग बन गई है। अगर हमने पर्याप्त कदम नहीं उठाए होते तो साइबर धोखाधड़ी एक राष्ट्रीय संकट बन गई होती।"

शाह ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और गृह मंत्रालय की साइबर अपराध रोधी इकाई, आई4सी द्वारा 'साइबर-आधारित धोखाधड़ी से निपटने और पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने' पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राज्य पुलिस से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए साइबर अपराध रिपोर्टिंग कॉल सेंटर 1930 के प्रबंधन के लिए पर्याप्त कर्मी तैनात करने को कहा।

ताकि इसमें शामिल राशि को बचाया जा सके। गृह मंत्री ने कहा, "यदि किसी पीड़ित के फोन का जवाब कई बार घंटी बजने के बाद भी नहीं मिलता है, तब तक उनका पैसा जा चुका होता है। यह कॉल सेंटर 1930 की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।"

शाह ने कहा कि सभी निजी, सार्वजनिक और सहकारी बैंकों को साइबर अपराधियों द्वारा धन शोधन से निपटने के लिए भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ‘‘म्यूल अकाउंट हंटर सॉफ्टवेयर’’ को तुरंत अपनाना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि 100 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं, 181 अरब से अधिक यूपीआई लेन-देन और 57 करोड़ जन धन खातों के साथ, भारत तेजी से साइबर सफल समाज बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा, "इन लेन-देन को सुरक्षित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

शाह ने सीबीआई की एक नयी साइबर अपराध शाखा का भी उद्घाटन किया और सीबीआई अधिकारियों को पदक प्रदान करने के अलावा, आई4सी के एक राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र (एस4सी) डैशबोर्ड को भी शुरू किया। सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने कहा कि साइबर अपराध के केंद्र जामताड़ा, मेवात और भरतपुर से कंबोडिया, थाईलैंड और म्यांमा में स्थानांतरित हो गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीCyber Crime Police Stationअमित शाहCyber Crime Branch of Uttar Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया