लाइव न्यूज़ :

WB: TMC नेता स्वपन माझी की दिन दहाड़े गोली मार कर हुई हत्या, 2 अन्य लोगों को भी बदमाशों ने मारी गोली

By आजाद खान | Updated: July 7, 2022 13:06 IST

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी नेता स्वपन माझी दो और लोगों के साथ कही जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक रूका कर बदमाशों ने गोली मारी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी नेता स्वपन माझी की हत्या हो गई है। बदमाशों ने स्वपन माझी के साथ दो और लोगों को मार दिया है। घटना से गोलियों के खोले और बम भी बरामद हुए है।

TMC Leader Shot Dead:पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता स्वपन माझी की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आ रही है। एबीपी की एक खबर के अनुसार, यह घटना दक्षिण 24 परगना में घटी है जहां टीएमसी नेता के साथ दो और लोगों को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह घटी है। जानकारी के मुताबिक, स्वपन माझी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनका बाइक रूकवाया और गोली मार दी। इस दौरान मौके पर ही स्वपन माझी की मौत हो गई है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज18 बांग्ला के मुताबिक, यह घटना कैनिंग में गोपालपुर के कचुआ पियर पार्क इलाके में घटी है। बदमाशों ने टीएमसी नेता स्वपन माझी समेत झंटू हलदार और भूतनाथ प्रमाणिक नामक शख्स की भी हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक परेश रामदास मौके पर पहुंच गए है। इनके साथ कई और कैनिंग के विधायक की पहुंचने की भी बात है। 

खबर के मुताबिक, विधायक परेश राम दास ने बताया कि 21 जुलाई को वो लोग एक बैठक की तैयारी कर रहे थे और उसमें तृणमूल कांग्रेस नेता स्वपन माझी भी आने वाले थे, लेकिन इससे पहले उनकी हत्या कर दी गई है। 

मौके से गोलियों के खोल और बम बरामद

एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने टीएमसी नेता स्वपन माझी की बाइक को रूकवा कर अंधाधुंध गोली चलाई जिसमें स्वपन माझी के साथ दो और लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद बजमाश मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि मौके पर से गोलियों के खोले और बम भी बरामद हुए है। वहीं इसकी जानकारी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। 

टीएमसी ने भाजपा पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज18 बांग्ला के अनुसार, सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे भाजपा का हाथ है। उनका दावा है कि भाजपा समर्थित बदमाशों ने इस घटना को अन्जाम दिया है। वहीं अब टीएमसी इस घटना की पूरी जांच की बात कह रही है और आरोपियों को सजा भी देने की मांग कर रही है। हालांकि मामले में बीजेपी के तरफ से अभी तक कोई प्रक्रिया सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम