लाइव न्यूज़ :

West Bengal-Rajasthan road accident: पूर्व मेदिनीपुर और जयपुर में सड़क दुर्घटना, 8 लोगों की मौत और 6 घायल, मृतक के परिजनों को मुआवजा की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 15:04 IST

West Bengal-Rajasthan road accident: पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह सात बजकर 15 मिनट पर मारीशदा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 116 पर हुई। दीघा से आ रही कोलकाता जाने वाली बस और विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

West Bengal-Rajasthan road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार और एक बस में भिडंत होने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह सात बजकर 15 मिनट पर मारीशदा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 116 पर हुई। दीघा से आ रही कोलकाता जाने वाली बस और विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार चारों लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया, ''हम यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि कार चालक नशे में था या नहीं।'' उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे यह जानकर दुख हुआ कि आज सुबह पूर्व मेदिनीपुर के मारीशदा में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। जिला प्रशासन हरसंभव मदद प्रदान करेगा। राज्य सरकार पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय मुआवजा भी प्रदान करेगी।"

राजस्थान के जयपुर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल

राजस्थान के जयपुर जिले में बृहस्पतिवार को दो वाहनों (एसयूवी) की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह हादसा आंधी थाना क्षेत्र में मनोहरपुरा-दौसा राजमार्ग पर हुआ।

आंधी थाने से मिली जानकारी के अनुसार दो एसयूवी वाहन एक दूसरे से टकरा गए एवं इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। उसने बताया कि शवों को स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटनापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए