लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: Ram Navami 2022 के जुलूस के दौरान हुआ जमकर पथराव, पुलिस ने किया 17 लोगों को गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 11, 2022 09:21 IST

Ram Navami 2022: पुलिस का कहना है कि जुलूस वालों ने पहले पथराव किया था वहीं भाजपा इस बात को नकार रही है। बीजेपी सता रूढ़ पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के बांकुरा में रामनवमी पर हंगामा हुआ है। इसमें जमकर पथराव किए गए हैं। मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ram Navami 2022:पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बांकुरा (Bankura) में रामनवमी (Ram Navami 2022) के दौरान हंगामा होनी के खबर सामने आई है। इस हंगामें में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की माने तो हंगामा जुलूस ले जा रहे लोगों ने ही किया था। आपको बता दें कि कल देश भर में रामनवमी 2022 का पावन पर्व मनाया गया जिलके लिए पूरे देश में जुलूस निकाले गए थे। इसलिए बांकुरा में भी जुलूस निकला था लेकिन हंगामे के कारण जुलूस का रंग फिका पड़ गया था। एक तरफ पुलिस जहां इसमें जुलूस निकालने वालों की गलती बता रही है वहीं भाजपा इसे सुनियोजित हंगामा बता रही है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बांकूरा के मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद की है जहां से जुलूस वाले रामनवमी 2022 की जुलूस निकालना चाह रहे थे। हालात को देखते हुए पुलिस ने मस्जिद के इलाके से जुलूस निकालने पर मना किया और रास्ता बदलने को कहा था, लेकिन उन में से कुछ लोगों ने बदले हुए रास्ते से जाने से इंकार कर दिया और मस्जिद की ओर बढ़ने लगे। पुलिस के अनुसार, भारी संख्या में लोग बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने लगे और जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि जुलूस में से कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने भीड को संभालने के लिए लाठी चार्ज किया और मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। 

भापना ने बताया आयोजित हंगामा

मामले में बोलते हुए भाजपा सांसद सुभाष सरकार (Subhash Sarkar) ने कहा कि यह एक सोचा-समझा हंगामा था। इसे सुनियोजित बताते हुए सुभाष सरकार ने टीएमसी पर आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष की और से आए उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे जुलूस बाधित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रामनवमी मनाने से कोई रोक नहीं सकता है। सुभाष सरकार ने जोर देते हुए कहा  कि लोग वहां रामनवमी मनाने गए थे, पथराव करने नहीं। वे अपने गाड़ी पर भी हमले की बात कही है।  

टॅग्स :क्राइमपश्चिम बंगालक्राइम न्यूज हिंदीBankuraटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो