लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भयावह हादसा, निर्माणाधीन मेट्रो खंभे कंक्रीट का स्लैब ऑटो-रिक्शा और कार पर गिरा, 1 की मौत और 3 घायल, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2026 14:44 IST

Mumbai Horror: अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai Horror: अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। Mumbai Horror: वीडियो में कुचली हुई कार और ऑटो के दिल दहला देने वाले दृश्य दिखाई दे रहे हैं।Mumbai Horror: 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Mumbai: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) के एलबीएस रोड पर मेट्रो के एक खंभे का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। निर्माण कार्य के दौरान, सीमेंट से बने मेट्रो के खंभे का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि मैं अभी-अभी यहाँ पहुँची हूँ। मैं विधायक से भी बात करना चाहती हूँ और यह समझना चाहती हूँ कि यहाँ असल में क्या हुआ है, यह घोर लापरवाही है। मुझे पता चला कि पैरापेट बॉडी कल ही लगाई गई थी। क्या उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन किया? नीचे यातायात को फिलहाल रोक देना चाहिए था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जॉनसन एंड जॉनसन और ओबेरॉय होटल परिसर के पास एलबीएस मार्ग पर मुंबई मेट्रो लाइन 4 से एक बड़ा कंक्रीट का स्लैब वाहनों पर गिर गया।

घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। यह घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे घटी। बताया जा रहा है कि स्लैब सीधे नीचे से गुजर रही कारों और एक ऑटो रिक्शा पर गिरा। एक ऑटो चालक और एक महिला मलबे के नीचे दब गए, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन बचाव अभियान चलाया गया।

मुंबई के उत्तर-पूर्व इलाके मुलुंड में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का हिस्सा गिरने से 1 की मौत हो गई और 3 घायल होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ।

दुर्घटनास्थल से मिले वीडियो में कुचली हुई कार और ऑटो के दिल दहला देने वाले दृश्य दिखाई दे रहे हैं। खून से लथपथ रिक्शा चालक को मलबे के नीचे से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। दमकल विभाग, पुलिसकर्मी, मेट्रो अधिकारी, वार्ड कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी हालत के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल पाई। अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया, जबकि व्यस्त एलबीएस रोड पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। मलबे के गिरने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जांच की उम्मीद है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमेट्रोPoliceदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?