लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Crime News: सेल्फी ने परिवार को किया तबाह!, कार के पुल से गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, देखें वो मंजर, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2023 14:06 IST

Jharkhand Crime News: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के पुल से गिर जाने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देएक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।गाड़ी देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी।सेल्फी लेने के लिए वाहन चलाने लगा और नियंत्रण खो दिया।

Jharkhand Crime News: झारखंड के देवघर जिले में विजयादशमी के दिन बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि झारखंड के देवघर में सिकटिया बैराज पर एक कार के पुल से गिर जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना तब हुई, जब उनका वाहन सिकटिया बैराज पार कर रहा था।

पुलिस ने कहा, "दुर्घटना तब हुई जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, सेल्फी लेने के लिए वाहन चलाने लगा और एसयूवी पर नियंत्रण खो बैठा। देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जब उनकी कार पुल से बैराज में गिर गई, जबकि एसयूवी का चालक घायल हो गया।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब वाहन पुल से सिकटिया बैराज में गिर गया। डुंगडुंग ने कहा, ‘‘कार के पुल से बैराज में गिरने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि गाड़ी देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी। पुलिस ने कहा, ‘‘हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, सेल्फी लेने के लिए वाहन चलाने लगा और नियंत्रण खो दिया।’’

तमिलनाडु : कार और सरकारी बस की टक्कर में सात लोगों की मौत

तमिलाडु के तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम इलाके में कार और सरकारी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिससे इस हादसे में पांच श्रमिकों सहित सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब कार में सवार 11 लोग कृष्णागिरी की ओर जा रहे थे।

तभी सोमवार रात तिंडीवनम-कृष्णागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेंगलुरु से आ रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की बस से कार टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार में ज्यादातर लोग श्रमिक थे। उन्होंने बताया कि कार में यात्रा कर रहे 11 लोगों में से सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की पहचान असम के भीनमाल तीर्थ, कुंचा राय, दल्लू, निकोलस और नारायण सेठी तथा कार चालक पुनीथ कुमार और कृष्णागिरी जिले के कामराज के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि ये सभी होसुर के पास एक कारखाने में काम करते थे और आयुध पूजा के दिन पुडुचेरी से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि बस के यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडसड़क दुर्घटनाRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए