लाइव न्यूज़ :

झारखंड: शादी में मांस परोसने के शक में शख्स की बुरी तरह से पिटाई, धारा 144 लागू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2018 11:44 IST

झारखंड में मांस को लेकर बवाल हुआ है। झारखंड के कोडरमा जिले में शादी में मेहमानों के खाने के लिए मांस परोसने के संदेह में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया है।

Open in App

कोडरमा, 19 अप्रैल: झारखंड में मांस को लेकर बवाल हुआ है। झारखंड के कोडरमा जिले में शादी में मेहमानों के खाने के लिए मांस परोसने के संदेह में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया है। व्यक्ति को मांस के चलते मारा गया है। इस मामले पर पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

वहीं, पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद से इलाके में तनाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते गांव में और उसके आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई है। एक व्यक्ति पर हमला किए जाने और गांव में कई घरों में तोड़फोड़ किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। मामला गंभीर रूप ना ले इसलिए पुलिस जांच में जुट गई है।

फिलहाल 7 लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ जारी है। साथ ही स्थिति पर नियंत्रण भी पा लिया गया है। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के अंदर और चारों ओर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिस मांस के टुकड़े को लेकर युवक को बुरी तरह से पीटा गया था उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि सच सामने आ सके। 

पुलिस ने बताया है कि पीड़ित युवक के घर के पीछे लोगों को खुर और हड्डियां मिली थीं, जिसके आधार पर गांव के लोगों को आरोप है कि  उसने सोमवार रात अपने बेटे की शादी के प्रीतिभोज में प्रतिबंधित मांस परोसा था। इसी पर गांव के लोगों ने व्यक्ति की पिटाई की और उसके घर के आसपास के मकानों में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को भी नुकसार पहुंचाया। फिलहाल मामले को पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी