लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे की मां ने फरार दूसरे बेटे दीप प्रकाश से कहा, 'सरेंडर कर दो, नहीं तो पुलिस तुम्हें और परिवार वालों को मार देगी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 22, 2020 09:44 IST

कानपुर शूटआउट (Kanpur Encounter) का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ एनकाउंटर में 10 जुलाई की सुबह मार दिया गया था। 3 जुलाई को कानपुर शूटआउट के बाद से वह फरार था और 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में उसे पकड़ा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा कि उनका बेटा दीप प्रकास निर्दोष है, उसने कुछ भी नहीं किया है।विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश भी कानपुर शूटआउट के बाद से फरार है। पुलिस ने उसपर 20 हजार का इनाम रखा है। दीप प्रकाश के नाबालिग बेटे ने भी अपने पापा से लौटने को कहा है।

लखनऊ: कानपुर शूटआउट के आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस उसके भाई दीप प्रकाश पर शिकंजा कस रही है। इस बीच विकास दुबे और दीप प्रकाश दुबे की मां सरला देवी ने दीप प्रकाश से मीडिया के माध्यम से कहा है कि वो जहां कंही भी है फौरन सरेंडर कर दे। पुलिस ने विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश पर 20 हजार का इनाम रखा है। 

मां सरला देवी ने कहा, दीप प्रकाश प्लीज जहां भी हो आ जाओ और सरेंडर करो। नहीं तो पुलिस तुम्हे और तुम्हारे परिवार वालों को मार देगी। पुलिस तुम्हे पूरी सुरक्षा देगी। तुमने कुछ भी नहीं किया है। विकास दुबे के भाई होने की वजह से तुम मत छिपो। हम जानते हैं तुम निर्दोष हो...पुलिस भी ये बात जानती है। वह बस तुमसे पूछताछ करेगी। 

विकास दुबे की मां सरला देवी ने बेटे दीप प्रकाश से कहा, तुम कब तक ऐसे छिपे रहोगे...क्या तुम्हारे बीवी, बच्चे सभी मर जाएंगे तब आओगे? देखा जहां कहीं भी हो सरेंडर कर दो। 

एक अन्य मीडिया संस्थान से बात करते हुए सरला देवी ने कहा, उन्हें नहीं पता है कि उनका बेटा दीप प्रकाश कहां है। वरना वह उसको समझाती की भागने से कुछ नहीं होगा। दीप प्रकाश के नाबालिग बेटे ने भी मीडिया के सामने अपील की है कि पापा आप जहां कहीं भी हैं...प्लीज आइए।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार कर ले जाती पुलित (फाइल फोटो)

कानपुर शूटआउट से विकास दुबे के एनकाउंटर तक, जानें पूरी कहानी 

कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई 2020 की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के विकास दुबे के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें यूपी पुलिस (UP Police) के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। 

इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर पांच लाख का ईनाम रखा था। 9 जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा। 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर लाते वक्त विकास दुबे सचेंडी थाना क्षेत्र में एसटीएफ (STF) के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी