लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे के सहयोगी गोपाल सैनी ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख रुपये का था इनाम

By भाषा | Updated: July 30, 2020 14:41 IST

विकास दुबे के करीबी सहयोगी गोपाल सैनी अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। गोपाल सैनी एक लाख रुपये का इनाम था। गोपाल सैनी बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आरोपी है।

Open in App
ठळक मुद्दे कुख्यात बदमाश विकास दुबे के करीबी सहयोगी गोपाल सैनी ने कानपुर देहात जिले की विशेष अदालत के समक्ष बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।सैनी पर एक लाख रुपये का इनाम था।

कानपुर: कुख्यात अपराधी विकास दुबे के निकट सहयोगी गोपाल सैनी ने बुधवार को कानपुर देहात जिले की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था।

सरकारी वकील राजू पोरवाल ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि गोपाल सैनी बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी है। गौरतलब है कि पुलिस दल दो जुलाई रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गया था और उस पर घात लगाकर हमला किया गया था। हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये थे।

पोरवाल ने बताया कि सैनी ने कानपुर देहात की माटी स्थित विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस को सैनी की तीन जुलाई से तलाश थी। पोरवाल ने बताया कि सैनी के वकील ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दी थी।

वह हालांकि सैनी की आत्मसमर्पण की अर्जी के बारे में और कोई ब्यौरा नहीं दे सके। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ब्रजेश श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपी सैनी ने कानपुर देहात की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने सैनी को पुलिस रिमांड पर दिये जाने का अनुरोध करने के लिए संबंधित अदालत में अर्जी लगाने का फैसला किया है। श्रीवास्तव ने बताया कि सैनी पर पहले 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया था।

सैनी उन सात आरोपियों में से एक है, जिन्हें या तो गिरफ्तार किया जा चुका है या फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले दयाशंकर अग्निहोत्री, श्यामू बाजपेयी, जहन यादव, शशिकांत, मोनू (जेसीबी ड्राइवर) और शिवम दुबे सहित विकास दुबे के कछ सहयोगियों को या तो यूपी एसटीएफ या फिर कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके अलावा छोटू शुक्ला, शिव तिवारी, विष्णुपाल यादव, राम सिंह, रामू बाजपेयी, हीरू दुबे और बाल गोविन्द सहित विकास के कई साथी फरार हैं। विकास दुबे और उसके पांच साथी प्रभात मिश्र, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पाण्डेय और अतुल दुबे तीन जुलाई के बाद से अलग-अलग मुठभेडों में मारे गये हैं।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा