लाइव न्यूज़ :

वीडियोः नोएडा के बार में रामायण के क्लिप को गाने के साथ डब कर चलाया गया; मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, डीजे संचालक फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2023 11:29 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, ‘‘वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह वायरल हुआ और बताया जा रहा है कि यह गार्डन गैलेरिया मॉल में स्थित ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार’ का है।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।बार के मालिक मीनांक कुमार एवं मैनेजर अभिषेक सोनी को गिरफ्तार किया गया है। डीजे संचालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

नोएडाः नोएडा के एक रेस्तरां-बार में बड़ी स्क्रीन पर टीवी धारावाहिक रामायण के क्लिप के गाने के साथ डब कर चलागा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने बार मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डीजे संचालक फरार है।

सोशल मीडिया पर धारावाहिक के डब किए गए वीडियो की क्लिप सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कई लोगों ने इस वीडियो पर नाराजगी व्यक्त की है। इस कथित वीडियो में भगवान राम और राक्षस रावण के पात्र दिख रहे हैं और उनकी पृष्ठभूमि में आधुनिक संगीत बजता सुनाई दे रहा है।

अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, ‘‘वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह वायरल हुआ और बताया जा रहा है कि यह गार्डन गैलेरिया मॉल में स्थित ‘लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार’ का है। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सेक्टर 39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। और बार के मालिक मीनांक कुमार एवं मैनेजर अभिषेक सोनी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि डीजे संचालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (सद्भावना के लिए हानिकारक कार्य या सार्वजनिक शांति भंग कर सकने वाला कार्य) और 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्लिप का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए एक इंटरनेट उपयोगकर्ता ने रेस्टो-बार में तोड़-फोड़ की धमकी दी। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :नॉएडारामायण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी