लाइव न्यूज़ :

Video: जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 15, 2022 16:32 IST

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जमानत दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मनी लांड्रिंग मामले में मिली जमानतजैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने ठग सुकेश चंद्रशेखर की ठगी द्वारा 200 करोड़ रुपया लियामामले में जैकलीन पर लटक रही थी गिरफ्तारी की तलवार, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी है

दिल्ली: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में जमानत दे दी है। अभिनेत्री जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने ठग सुकेश चंद्रशेखर की ठगी द्वारा हासिल किये गये रुपयों को अवैध रूप से लिया है।

मामले की छानबीन कर रही केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें सुकेश से पैसे लेने के मामले में आरोपी बनाया है और इस मामले में जैकलीन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी लेकिन कोर्ट ने आज उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी।

जानकारी के मुताबिक पटियाला हाउस कोर्ट ने 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि में एक जमानतदार को पेश करने की शर्त पर जैकलीन को जमानत दी है। इससे पहले बीते 10 नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन की जमानत पर ईडी और जैकलीन के बीच में लंबी बहस हुई थी। उसके बाद कोर्ट ने अभिनेत्री की जमानत पर अपने आदेश को सुरक्षित रख लिया था।

वहीं, अब कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन को सर्शत जमानत देकर बड़ी राहत दी है। इस मामले में अभिनेत्री पहले से ही अंतरिम जमानत पर थीं। पिछली सुनवाई के दौरान जैकलीन के वकीलों ने आरोप लगाया था कि ईडी के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। वहीं ईडी ने जैकलीन की गिरफ्तारी को जरूरी बताते हुए कहा था कि फर्नांडिस के पास अकूत पैसा है और वो आसानी से देश छोड़कर भाग सकती हैं। इसलिए जैकलीन को फौरन हिरासत में लेने का आदेश दिया जाए।

ईडी के इस तर्क पर अदालत ने एजेंसी से पूछा कि फिर उन्होंने अभी तत जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? जिसके जवाब में एजेंसी ने अदालत को बताया कि उसने अभिनेत्री जैकलीन के खिलाफ एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर जारी किया है ताकि वह देश छोड़कर भाग न सकें।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास