लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार मामले में फैसला: डिप्टी कलेक्टर सहित पत्नी, पुत्रियों, दामाद और समधन की संपत्ति अधिहरण के आदेश

By नईम क़ुरैशी | Updated: December 30, 2023 21:59 IST

न्यायालय ने अपने सौ पृष्ठीय निर्णय में डिप्टी कलेक्टर हुकुम सोनी की अनुपात हीन संपत्ति 355.96 लाख पाते हुए निर्णय सुनाया। न्यायाधीश श्री गंगाचरण दुबे ने कहा कि मछली जल में तैरते हुए कब जल पी लेती है, इसका पता करना संभव नहीं, उसी प्रकार शासकीय सेवक के भ्रष्टाचार को पकड़ना मुश्किल है!

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट के आदेश के बाद दोषियों की 1 करोड़ 28 लाख की चल-अचल होगी राजसात न्यायाधीश की टिप्पणी, मछली जल में तैरते हुए कब जल पी लेती है ज्ञात करना संभव नहीं

शाजापुर: विशेष न्यायालय इंदौर के न्यायाधीश श्री गंगाचरण दुबे ने मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम 2011 के तहत एक सत्र प्रकरण में आदेश पारित करते हुए शाजापुर के तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर हुकुमचंद सोनी पिता केसरीमल सोनी निवासी 674 वैशाली नगर मंगल कालोनी उज्जै‍न पत्नी श्रीमती सुषमा एवं पुत्रियॉ अंजली, सोनालिका, प्रीती, सरिता, प्रमिल एवं रेखा वर्मा पति भरत कुमार वर्मा सोनालिका की सास और दामाद अजय वर्मा की चल-अचल संपत्तियां एवं बीमा पॉलिसियो से राशि वसूली कर राजसात करने के लिए कलेक्टर उज्जैन को आदेशित किया है।

न्यायालय ने अपने सौ पृष्ठीय निर्णय में डिप्टी कलेक्टर हुकुम सोनी की अनुपात हीन संपत्ति 355.96 लाख पाते हुए निर्णय सुनाया। न्यायाधीश श्री गंगाचरण दुबे ने कहा कि मछली जल में तैरते हुए कब जल पी लेती है, इसका पता करना संभव नहीं, उसी प्रकार शासकीय सेवक के भ्रष्टाचार को पकड़ना मुश्किल है! शासकीय सेवक का भ्रष्टाचार समाज व प्रशासन को प्रभावित करता है और भ्रष्ट आचरण प्रभावित व्यक्ति के जीवन पर्यंत और मृत्योपरान्त भी उसके कृत्यों से परिलक्षित होता है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामलों में दंड का उद्देश भर्त्सना और निवारक होता है। 

ऐसे अपराधों के अधीन अपराधों के कतिपय वर्ग के त्वरित विचारण और ऐसे मामलों में अंतरवलित सम्पत्तियों का अधिग्रहण करने के उद्देश्य से ही विशेष न्यायालय अधिनियमित किया गया है, जिसमें लोक सेवक के पास आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का पाया जाना उसका अनुपात हीन होना तथा ततसंबंध में स्पष्ट विवरण न होने पर सामान्य धारणा को प्रतिस्थापित करता है।

कर्मचारी ने संनिष्टा में कमी करते हुए भ्रष्ट तरीक़ों से संपत्ति अर्जित की है और ऐसी संपत्तियों का अर्जन उनके संबंध में लेखा विवरण के संतुष्टीकारक न पाया जाना कदाचरण है और आपराधिक अवचार को गठित करता है। जिससे ऐसे निंदनीय कृत्य में भ्रष्टाचारियों के प्रति कोई उदारता न बरतते हुए संलिप्त संपत्ति का संपूर्ण अधिहरण ही न्यायोचित और विधि सम्मत होता है। 

उल्लेखनीय है इस मामले आरोपी डिप्टी कलेक्टर हुकुम सोनी और एक बेटी प्रमिला का निधन हो चुका है। डिप्टी कलेक्टर सहित उक्त सभी की संपत्ति चल अचल संपत्ति राजसात किये जाने के आदेश दिए गए हैं।

टॅग्स :इंदौरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?