लाइव न्यूज़ :

Vaishnavi Hagawane Suicide Case: दहेज में दिया 595 ग्राम सोना और एसयूवी, बहू ने किया सुसाइड, भागने के फिराक में थे राजेंद्र हगवणे और बेटा सुशील, पिंपरी-चिंचवड से अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 10:52 IST

Vaishnavi Hagawane Suicide Case: पुलिस के अनुसार, राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी (26) ने 16 मई को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड के बावधन इलाके में स्थित ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे51 तोला (करीब 595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी गाड़ी हगवणे परिवार को दी थी।जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये लाने की खातिर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।वैष्णवी के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि ससुर राजेंद्र और देवर सुशील फरार थे।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व नेता और उनके बेटे को शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र के जोन 2 के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया, "राजेंद्र हगवणे और उनके बेटे सुशील को शहर से भागने की कोशिश के दौरान स्वारगेट इलाके से हिरासत में लिया गया है।" महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्होंने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी (26) ने 16 मई को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड के बावधन इलाके में स्थित ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

वैष्णवी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी के समय 51 तोला (करीब 595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी गाड़ी हगवणे परिवार को दी थी। इसके बावजूद वैष्णवी को प्रताड़ित किया जा रहा था और जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये लाने की खातिर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति शशांक, सास लता राजेंद्र हगवणे, ससुर राजेंद्र हगवणे, ननद करिश्मा और देवर सुशील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की आत्महत्या के लिए उकसाने और घरेलू हिंसा से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वैष्णवी के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि ससुर राजेंद्र और देवर सुशील फरार थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्रहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए