लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: "प्लेबॉय जॉब्स! पुरुष एस्कॉर्ट बन हर रोज 5-10 हजार कमाने वाले विज्ञापन के लगे पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच

By आजाद खान | Updated: September 18, 2022 15:53 IST

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में इस तरीके से विज्ञापन दिए गए है। विज्ञापन में लिखा हुआ है, "प्लेबॉय जॉब्स! लड़के एस्कॉर्ट कंपनी से जुड़कर रोजाना 5,000-10,000 रुपए कमा सकते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के कोटद्वार शहर में 'मेल एस्कॉर्ट' के विज्ञापन लगाए गए है। इस विज्ञापन को शहर के हर कोने में देखने को मिला है। इन विज्ञापन को पुलिस थाना के दीवारों पर भी देखने का दावा किया गया है।

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले कोटद्वार शहर में करीबन हर जगह पुरुष एस्कॉर्ट की नौकरियां दिलाने वाले पोस्टर लगाए गए है। इन पोस्टर के जरिए पुरुषों को प्लेबॉय की जॉब्स दिलाने का दावा किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि इस पोस्टर को हर जगह देखा गया है, यहां तक की पुलिस स्टेशन की दीवार पर भी इस पोस्टर को लगाया गया है। ऐसे में इस पोस्टर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर चिंता जताई है जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आई है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कोटद्वार शहर के करीब हर दीवार पर पुरुषों को एस्कॉर्ट की नौकरियां दिलाने वाले दावे का एक पोस्टर देखा गया है। इस पोस्टर में जिगोलो जॉब यानी सेक्स कर पैसे कमाने की नौकरी दिलाने का दावा किया गया है। 

यही नहीं इस पोस्टर में यह भी दावा किया हुआ है कि यह एक कंपनी है जिससे युवक जुड़कर बहुत ही आसानी से हर रोज पांच से 10 हजार तक कमाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर जारी इस पोस्टर में इस तरीके से विज्ञापन दिए हुए है। 

विज्ञापन में लिखा हुआ है, "प्लेबॉय जॉब्स! लड़के एस्कॉर्ट कंपनी से जुड़कर रोजाना 5,000-10,000 रुपए कमा सकते हैं।"

पुलिस ने लिया एक्शन

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि "हमने पोस्टर पर उल्लिखित मोबाइल नंबर डायल किया, लेकिन इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद, इसे निगरानी में रखा गया। नंबर के माध्यम से पता लगाया गया अंतिम स्थान दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास था।" 

इस पर बोलते हुए कोटद्वार के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय सिंह ने कहा, ''आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।'' आपको बता दें कि इन पोस्टर्स को कोटद्वार पुलिस के सर्कल अधिकारी और शहर पुलिस स्टेशन के कार्यालय परिसर में भी देखे गए है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीHaridwarव्हाट्सऐपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?