लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: पूर्णागिरि मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचला, 11 की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2018 19:56 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए चंपावत जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

Open in App

देहरादून, 18 मई: उत्तराखंड में चंपावत जिले के बिचई क्षेत्र में पूर्णागिरी मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर के चढ़ जाने से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हो गये । मृतकों में ज्यादातर किशोरवय श्रद्धालु हैं जो अपनी मन्नत पूरी होने पर नंगे पैर मंदिर जा रहे थे।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए चंपावत जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।चंपावत जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु सुबह पांच बजे पहाड़ की चोटी पर स्थित पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर उन पर चढ़ गया।दुर्घटना में नौ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। घटना में 19 अन्य श्रद्धालु घायल हो गये जिनमें से नौ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर घायलों का उपचार खटीमा के अस्पताल में किया जा रहा है जबकि सामान्य घायल टनकपुर के अस्पताल में भर्ती हैं।मृतक श्रद्धालुओं की पहचान बरेली जिले के बहेड़ी के रहने वाले वीर सिंह (18), सोनू (आठ), विशाल (17), रामकुमार (16), दीनदयाल (35), बाबू (12), केशर सिंह (16), राम स्वरूप (40), सोहन (40) और कमल (19) के रूप में की गयी है। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री रावत ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के लिये जिलाधिकारी चम्पावत को निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :उत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

भारतहम तुच्छ लाभ की खातिर क्यों कुर्बान बड़े हित करते हैं ?

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

भारतUttarakhand: रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा में हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी