लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, समलैंगिक संबंधों पर थी आपत्ति

By धीरज मिश्रा | Updated: May 13, 2024 18:01 IST

Uttar Pradesh: बेटे का दूसरे लड़के के साथ समलैंगिक संबंध था। इस पर एक पिता की आपत्ति उसकी मौत की वजह बन गई।

Open in App
ठळक मुद्दे23 साल के युवक ने पिता को उतारा मौत के घाटपिता को बेटे के दूसरे लड़के के साथ समलैंगिक संबंधों पर थी आपत्ति पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे सहित उसके दोस्त को किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh: बेटे का दूसरे लड़के के साथ समलैंगिक संबंध था। इस पर एक पिता की आपत्ति उसकी मौत की वजह बन गई। 23 साल के एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी और शव की पहचान न हो उसे आग के हवाले कर दिया। उसके बाद शव को एक टिन के बक्से में डाल दिया। हत्या की साजिश का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को अयेरा गांव में एक सड़क किनारे बक्से में अधजला शव मिला।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, पुलिस ने अधजला शव को अपनी कस्टडी में लेकर जब परीक्षण किया तो पता चला कि शव को बक्से में बंद करने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। इस अपराध की गुत्थी को सुलझाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दिशा-निर्देश में तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि एक लापता व्यक्ति की जानकारी इस शव से मिलती है। आगे की जांच से उसकी पहचान की पुष्टि हुई और पुलिस उसके बेटे अजीत तक पहुंच गई। 

पुलिस पूछताछ में गुनाह कबूल लिया

पुलिस अजीत तक पहुंची। अजीत ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पिता मोहनलाल शर्मा के साथ एक अन्य व्यक्ति कृष्णा के साथ संबंध को लेकर नियमित झगड़ा होता था। कथित तौर पर इन विवादों से नाराज़ होकर अजीत ने अपने साथी और दोस्त दीपक के साथ मिलकर मोहन लाल की हत्या की साजिश रची। अजीत ने बताया कि 1 मई की रात को अजीत ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी, शव को जला दिया और एक बक्से में बंद कर दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत और उसके साथियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक लोहे का सरिया बरामद हुआ। हालांकि, आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई। जिसमें अजीत और कृष्णा घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?