लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Roadways: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की टिकट बुकिंग वेबसाइट हैक, टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह से प्रभावित, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 17:06 IST

Uttar Pradesh Roadways: सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक 25/26 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद लगभग दो बजे कुछ विदेशी हैकर्स ने परिवहन निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली की वेबसाइट को हैक कर लिया, जिससे टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनए सर्वर को स्थापित करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।सभी 20 क्षेत्रों और 115 डिपो में पहले की ही तरह इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग प्रणाली फिर से स्थापित हो सकेगी।परिवहन निगम की बसों का संचालन मैनुअल टिकटिंग के जरिए कराया जा रहा है।

Uttar Pradesh Roadways: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की टिकट बुकिंग वेबसाइट को विदेशी हैकर्स ने हैक कर लिया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

 

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक 25/26 अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद लगभग दो बजे कुछ विदेशी हैकर्स ने परिवहन निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली की वेबसाइट को हैक कर लिया, जिससे टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसे बहाल करने की कार्यवाही की जा रही है।

बयान के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक बस टिकट बुकिंग प्रणाली का रखरखाव करने वाली कंपनी मेसर्स ओरियन प्रो. फर्म ने वेबसाइट के डाटा को रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात की है और निगम की सेवाओं को बहाल करने के मकसद से नए सर्वर को स्थापित करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।

इसमें कहा गया है कि अगले सात से 10 दिनों के अंदर चरणबद्ध तरीके से रोडवेज के सभी 20 क्षेत्रों और 115 डिपो में पहले की ही तरह इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग प्रणाली फिर से स्थापित हो सकेगी। बयान के अनुसार परिवहन निगम की बसों का संचालन मैनुअल टिकटिंग के जरिए कराया जा रहा है।

बसों का संचालन प्रभावित ना हो, इसलिए क्षेत्रीय अधिकारियों से बस अड्डों तथा डिपो पर 24 घंटे निगरानी करने को कहा गया है। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी एप्लीकेशन तथा वेब पोर्टल का भी थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट नए सिरे से कराए जाने का फैसला किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथPoliceयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला