लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: महिला ने दो बच्चों को जहर देने के बाद जान दी, मामा-भांजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 23, 2020 14:26 IST

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटना में 6 लोगों ने जान दे दी। मुजफ्फरनगर में मां ने जहर देकर दो बच्चों को मार डाला। खुद भी आत्महत्या कर ली। फिरोजाबाद में मामा और भांजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मी ने अपने पांच साल के बेटे रुद्राक्ष और सात साल की बेटी माही को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मुजफ्फरनगरः जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वह पारिवारिक विवाद से दुखी थी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के मंसूरपुर पुलिस थाने के तहत दुधाहेड़ी गांव की है जहां लक्ष्मी ने अपने पांच साल के बेटे रुद्राक्ष और सात साल की बेटी माही को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की नौ साल पहले प्रवेश कुमार से शादी हुई थी। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार सुबह मामा-भांजी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने बताया कि जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र अरांव चौकी के गांव नगला हरी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का उसके 27 वर्षीय सगे मामा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब किशोरी का पिता अपने परिवार के साथ खेत पर गया था तभी उसकी बेटी और साले ने आत्महत्या कर ली। दुपट्टे से लटके मिले शवों को देखकर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

राजस्थान में एक एसएचओ ने की आत्महत्या

राजस्थान के चुरू जिले में एक थाना प्रभारी (एसएचओ) ने अपने सरकारी क्वार्टर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ के एसएचओ विष्णु दत्त का शव शनिवार को उनके क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में मुंबई से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने घर में पृथक-वास के दौरान कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओंकार सिंह ने शनिवार को बताया कि "पांच दिन पूर्व श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर सुनील (19) ने घर में पृथक-वास के दौरान शुक्रवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसे पशु बाड़े में फंदे से लटका पाया गया।" उन्होंने बताया, "युवक मुंबई की एक स्टील फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद हो जाने से वह घर लौट आया था। उसके पिता अब भी गुजरात में फंसे हैं।" एसएचओ ने बताया कि "अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारफ़िरोज़ाबादलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?