लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: खुशी के माहौल में पसरा मातम, बर्थडे पार्टी में गोली लगने से शख्स की मौत; जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: May 29, 2024 10:51 IST

UP Crime: पुलिस ने बताया कि तरया सुजान थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार की जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी गांव के एक पार्क में रखी गई थी।

Open in App

UP Crime: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दर्दनाक खबर सामने आई है जहां जश्न के माहौल में अचानक मातम पसर गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग के कारण युवक की मौत हो गई। 24 वर्षीय एक युवक की मौत से आहत परिवार ने मामले में पुलिस जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि शख्स की हत्या की गई है और वह भी पूरी योजना बनाकर। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम 28 मई की है।

मृतक की पहचान संदीप पासवान (24) के रुप में हुई है। पुलिस ने परिवार के आरोप को देखते हुए इस मामले जन्मदिन की पार्टी में मौजूद पांच अज्ञात लोगों सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

एफआईआर दर्ज

तरया सुजान क्षेत्र के एसएचओ आशुतोष सिंह ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। सिंह ने कहा, "हमने कार्यक्रम में भाग लेने वालों के बयान लिए हैं और यह जश्न के दौरान की गई फायरिंग की घटना सामने आई है।"

पुलिस ने बताया कि यह तरया सुजान थाना क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार की जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी गांव के एक पार्क में आयोजित की गई थी। संदीप के परिवार के अनुसार, पार्क में पहुंचने के कुछ ही देर बाद चार युवक कार में सवार होकर आए और जश्न के दौरान संदीप को गोली मार दी।

पार्टी में तेज गाने के बीच हुई गोलीबारी

उत्सव के दौरान तेज आवाज में बज रहे संगीत की आवाज में गोली की आवाज दब गई, जिससे आसपास के लोगों को तुरंत पता नहीं चल पाया कि क्या हुआ है। संदीप को सुनील अपनी कार में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घटना के बाद से सुनील और एक अन्य पड़ोसी लापता हैं और उनके मोबाइल फोन बंद हैं। सिंह ने कहा, "हमने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्याकुशीनगरउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला