लाइव न्यूज़ :

बलिया का मामलाः गड्ढे में मिला किशोर का शव, हत्या का मामला दर्ज, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक चक्का जाम लगाया

By भाषा | Updated: August 1, 2020 14:57 IST

मृतक के पिता उपेंद्र सिंह की शिकायत पर ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की हत्या, बलवा व शव गायब करने के आरोप की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय यादव ने शनिवार को बताया कि रेवती थानाक्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार देर शाम राघवेंद्र सिंह (15) का शव पाया गया। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह रेवती-सहतवार मार्ग पर शव को रखकर दो घंटे तक चक्का जाम लगाया।यादव ने बताया कि मामले के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बलियाः रेवती थानाक्षेत्र में एक किशोर की कथित रूप से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय यादव ने शनिवार को बताया कि रेवती थानाक्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार देर शाम राघवेंद्र सिंह (15) का शव पाया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता उपेंद्र सिंह की शिकायत पर ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की हत्या, बलवा व शव गायब करने के आरोप की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह रेवती-सहतवार मार्ग पर शव को रखकर दो घंटे तक चक्का जाम लगाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। यादव ने बताया कि मामले के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कार एवं मिनी लोडिंग वाहन में भिडंत, तीन लोगों की मौत, पांच घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कार एवं मिनी लोडिंग वाहन में हुई भिडंत में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। गोसलपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय भलावी ने शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात को जबलपुर से करीब 32 किलोमीटर दूर गोसलपुर गांव के पास हुआ।

उन्होंने कहा कि इसमें मिनी लोडिंग वाहन (मैजिक) के चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भलावी ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका जबलपुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी कार : दो सगे भाइयों की मौत

कोखराज थानाक्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर में कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग—2 पर ट्रक एक होटल के सामने खड़ा था।

तेज रफ्तार से आ रही एक कार ट्रक से टकरा गई। सिंह ने बताया कि कार सवार सगे भाई विशाल (38) और विजय (30) की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है । परिजनों के आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो