लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे मामलाः दो मेरे दरवाजे पर मरे पड़े हैं और एक आदमी आंगन में, सहयोगी शशिकांत की पत्नी का ऑडियो वायरल

By भाषा | Updated: July 14, 2020 21:04 IST

ऑडियो में वह कहते सुनाई दे रही है कि “विकास भैया और उनके लोगों ने पुलिसकर्मियों को मार डाला है।” ऑडियो क्लिप में विकास दुबे के भाई की पत्नी ने मनु को सलाह देती सुनाई दे रही है कि वह अपने फोन के सभी नंबर डिलीट कर दे, जिसके बाद मनु कथित तौर पर कहती है, “हां मैंने अपना फोन बंद करके छुपा दिया है।”

Open in App
ठळक मुद्देऑडियो क्लिप में शशिकांत की पत्नी मनु विकास दुबे के छोटे भाई की पत्नी से बातचीत कर रही है। ऑडियो में कथित रूप से वह कह रही है, “दो आदमी मेरे दरवाजे पर मरे पड़े हैं और एक आदमी आंगन में।”

कानपुरः कुख्यात अपराधी विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी की एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई है जिसमें वह अपनी एक रिश्तेदार को घटना के बारे में बताते हुए पुलिस से बचाव के लिए सलाह मांगती सुनाई दे रही है।

कानपुर के बिकरु गांव में दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के फौरन बाद के बताये जा रहे इस ऑडियो क्लिप में शशिकांत की पत्नी मनु विकास दुबे के छोटे भाई की पत्नी से बातचीत कर रही है। इसमें ऑडियो में कथित रूप से वह कह रही है, “दो आदमी मेरे दरवाजे पर मरे पड़े हैं और एक आदमी आंगन में।”

इस ऑडियो में वह कहते सुनाई दे रही है कि “विकास भैया और उनके लोगों ने पुलिसकर्मियों को मार डाला है।” ऑडियो क्लिप में विकास दुबे के भाई की पत्नी ने मनु को सलाह देती सुनाई दे रही है कि वह अपने फोन के सभी नंबर डिलीट कर दे, जिसके बाद मनु कथित तौर पर कहती है, “हां मैंने अपना फोन बंद करके छुपा दिया है।”

ऑडियो क्लिप में मनु कथित तौर पर कह रही है, "जब वह पूछेंगे कि तुम्हारा आदमी कहां गया तो मैं क्या कहूंगी। पापा और हर कोई तो भाग गया है।" वायरल हुए ऑडियो क्लिप के अंत में कथित तौर पर मनु कह रही है कि वह पुलिस को बता देगी कि उसके पास फोन नहीं है। उसके बाद मनु पूछती है, “अब क्या होगा। हम सब बहुत परेशान हैं।”

मनु ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इस वायरल ऑडियो के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उसने नया फोन खरीदा था और वह उसके फीचर्स के बारे में ज्यादा नहीं जानती है। उसने कहा कि वह स्मार्टफोन चलाना सीख रही थी इसलिए वह इसे बंद नहीं कर पाई। जब पुलिस वारदात के बाद उसके घर आई तो उसने वह फोन पुलिस को दे दिया। इसी वजह से वह कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लग गई।

गौरतलब है कि गत 10 जुलाई को एसटीएफ के हाथ कथित मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के साथी शशिकांत उर्फ सोनू पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुबे पिछली दो-तीन जुलाई की मध्य रात्रि को कानपुर के बिकरु गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त था। उसे 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशविकास दुबेकानपुरयोगी आदित्यनाथउज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!