लाइव न्यूज़ :

बिकरू कांडः एक और इनामी अपराधी गिरफ्तार, मिश्रा पर 50 हजार रुपये का इनाम था

By भाषा | Updated: August 15, 2020 19:09 IST

पुलिस के मुताबिक मिश्रा का बेटा प्रभात उर्फ कार्तिकेय भी बिकरू कांड का आरोपी है और उसे इस कांड के सप्ताह भर बाद ही हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे इसी सिलसिले में अपने किसी परिचित से बात करने जा रहा था। मिश्रा पर 50 हजार रुपये का इनाम था।पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर एसटीएफ टीम पर पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद वह पुलिस के हाथों मारा गया।पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में कबूला कि तीन जुलाई को पुलिस टीम पर हुए हमले में वह और उसका बेटा शामिल थे।

कानपुरः बिकरू कांड में शामिल रहे एक और इनामी अपराधी शनिवार को चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चौबेपुर के बिकरू गांव के राजेन्द्र कुमार मिश्रा को शिवराजपुर रोड पर गंगोत्री रॉयल पशु आहार फैक्टरी के गेट से पकड़ा गया, तब वह किसी परिचित के घर जा रहा था।

श्रीवास्तव के अनुसार मिश्रा अदालत में सुरक्षित आत्मसमर्पण करना चाहता था, इसी सिलसिले में अपने किसी परिचित से बात करने जा रहा था। मिश्रा पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक मिश्रा का बेटा प्रभात उर्फ कार्तिकेय भी बिकरू कांड का आरोपी है और उसे इस कांड के सप्ताह भर बाद ही हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर लाते समय कार्तिकेय ने एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर एसटीएफ टीम पर पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद वह पुलिस के हाथों मारा गया। पूछताछ के दौरान शुरूआत में तो मिश्रा ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में कबूला कि तीन जुलाई को पुलिस टीम पर हुए हमले में वह और उसका बेटा शामिल थे।

मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर देहात और आसपास के जिलों में कई जगहों पर छिपता रहा। वह इस दौरान किसी रिश्तेदार के यहां नहीं गया क्योंकि उसे गिरफ्तारी की आशंका थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान बिकरू कांड में मिश्रा की भूमिका सामने आयी। उसके बाद मामले में उसका नाम जोड़ा गया।

पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मिश्रा से पूछताछ कर रही है ताकि पुलिस टीम पर बिकरू में घात लगाकर किये गये हमले में अधिक से अधिक जानकारी हासिल की जा सके। उल्लेखनीय है कि दो और तीन जुलाई की दरम्यानी रात को गैंगस्टर विकास दुबे के यहां दबिश देने गयी पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया गया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गयी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरविकास दुबेयोगी आदित्यनाथहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला