लाइव न्यूज़ :

UP: सौतेली मां ने बेलन और चिमटे से की पिटाई, 8 वर्षीय बेटे की मौत, महिला गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 14:35 IST

Shravasti News: पुलिस के अनुसार, बच्चे की पहचान दीपक के रूप में हुई है।

Open in App

Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने आठ वर्षीय सौतेले पुत्र की कथित तौर पर बेलन और चिमटे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की पहचान दीपक के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार को फत्तूपुर गांव की है जहां दीपक अपने पिता राजकुमार दूबे के घर पर अपनी दादी कौशल्या, सौतेली मां अर्चना दूबे और तीन वर्षीय बहन के साथ रहता था।

राजकुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। दीपक की दादी कौशल्या ने कहा, ‘‘शनिवार सुबह वह (दीपक) पूरी तरह स्वस्थ था। मेरी बहू ने मुझे दवा लाने बाजार भेजा था। जब मैं वापस लौटीं, तो देखा कि दीपक का शव कमरे में चादर से ढका हुआ पड़ा है और उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।’’

थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि बच्चे ने शौच के दौरान अपने कपड़े गंदे कर लिये थे इसी बात से नाराज होकर सौतेली मां ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि शुरुआत में महिला ने अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में ग्रामीणों के सामने उसने स्वीकार किया कि गुस्से में उसने बच्चे को चिमटे से मारा था जिससे बच्चा बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपी महिला अर्चना दूबे को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल चिमटा और बेलन भी बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाषा सं आनन्द खारी खारी

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो